एकतरफा प्यार में नाकाम युवक ने सोती युवती पर फेंका तेजाब, उसकी बहन का भी चेहरा जलाया
बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवतियों पर एसिड से हमला किया गया। उस दौरान वे दोनों सो रही थीं। एसिड फेंकने वाला युवक उनमें से एक युवती पर शादी करने का दवाब बना रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह युवक का उस युवती के घर आना-जाना था। उसने युवती के भाई से दोस्ती कर ली थी। युवती की जहां भी सगाई कराई जाती थी, वो युवक उसे तुड़वा देता था। इसी एकतरफा प्यार में अपने को नाकाम होता देख युवक ने युवती को तेजाब से जला डालने का प्लान बनाया।

अपने दो दोस्तों को साथ लेकर वह युवक गुरुवार रात बरामदे में सो रही युवती के पास आया। युवती की बहन भी उसके साथ सो रही थी। तीनों ने रात करीब 11.30 बजे दोनों बहनों पर तेजाब फेंका। इससे एक युवती के शरीर का 60 फीसदी हिस्सा झुलस गया। साथ में सो रही उसकी बहन पर भी तेजाब के छींटे पड़े। इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। वे युवक वहां से भाग निकले।
पीड़िताओं के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जबकि, तेजाब से जलाई गईं युवतियों को देर रात सीएचसी भानपुर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications