UP: पुश्तैनी जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाया, अब पति से बना रही दूरी, पति-पत्नी के बीच आया तीसरा

Basti News: बस्ती जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो एसडीएम ज्योति मौर्या मामले से बिल्कुल मिलता है। पति ने जिस पत्नी को अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर पढ़ाया और उसके साथ सरकारी नौकरी मिलने तक मजबूती से खड़ा रहा आज वहीं पत्नी इससे दूरी बना रही है। पति ने पुलिस को दी तहरीर में पत्नी पर अवैध संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

पत्नी को पढ़ाने के लिए बेच दी पुश्तैनी जमीन
जानकारी के मुताबिक, बस्ती के धर्मसिंहपुर गांव के रहने वाले अमित कुमार की शादी 12 साल पहले अर्चना से हुई थी। अर्चना और अमित का संबंध अच्छे से चल रहा था। शादी के कुछ दिनों बाद अर्चना ने पति से आगे पढ़ाई करने की इच्छा जाहिर की। पति ने भी पत्नी की इच्छा का सम्मान किया। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बाद भी अमित ने उसे पढ़ाने का निर्णय लिया। उसने पुश्तैनी जमीन बेचकर गोरखपुर स्थित राज पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज में पत्नी का दाखिला कराया। पढ़ाई पूरी होने के बाद पत्नी की नौकरी श्रावस्ती जिले के संयुक्त चिकित्सालय में बतौर स्टाफ हुई।

basti

पत्नी का अब किसी और के साथ चल रहा प्रेम प्रसंग
पति अमित कुमार ने बताया कि नौकरी मिलने के बाद से ही पत्नी का व्यवहवार बदल गया। वह दूरी बनाने लगी। अच्छे से बातचीत करना भी बंद कर दिया। जब इसके पीछे का कारण पता चला तो मेरे होश उड़ गए। पत्नी का राज पैरामेडिकल कॉलेज के प्रबंधक के भांजे के साथ धनंजय मिश्रा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह पत्नी के पास कई बार मौजूद भी रहा। अमित कुमार ने तहरीर देकर एसपी बस्ती से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने न्याय का भरोसा दिया है।मामले की छानबीन शुरु हो गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+