UP: दोस्त के साथ पत्नी को इस हाल में देख आग बबूला हो गया यह शख्स, इस बड़ी घटना को दिया अंजाम

बस्ती की कोतवाली पुलिस ने कुछ दिन पूर्व हुई मजदूर की हत्या का खुलासा किया है। अवैध संबंधों के चलते यह हत्या हुई थी।

biast

Basti News: बस्ती की कोतवाली पुलिस ने कुछ दिन पूर्व हुई मजदूर की हत्या मामले का खुलासा किया है। पुलिस के मुतकाबिक यह हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई है। साथ में काम करने वाले मजदूर ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र खीरीघाट मिश्रौलिया के पास शनिवार को पुलिस ने शव बरामद किया था। इसकी पहचान भठ्ठा मजदूर राजू के रुप में हुई थी। जो गदहाखोर के पास के एक ईंट-भट्ठे पर काम करता था।

पुलिस के मुताबिक, राजू शुक्रवार की शाम मिश्रोलिया के पास स्थित शराब की दुकान में नशे की हालत में था। तभी वहां सोमई और कुंवर पन्ना पहुंच गए। दोनों अपने साथ उसे रामचंद्र चौधरी के मकान के पीछे ले गए। यहां सुमई ने ईंट से राजू का सिर कूंच कर उसकी हत्या दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Recommended Video

    बस्ती: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां हुई तेज

    पूछताछ में आरोपी सुमई उरांव ने बताया कि उसकी पत्नी अनिता का राजू से अवैध संबंध था। चार अप्रैल को उसने राजू और पत्नी को संबंध बनाते देख लिया। उसी दिन से उसे मारने की फिराक में था। उसने मजदूर कुंवर पन्ना निवासी विरसा कुम्बा टोली थाना गुमला असनी जिला गुमला झारखंड से पूरी बात बताई और दोनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+