भुखमरी की कगार पर सविता का परिवार, लगाई योगी सरकार से ये गुहार

Bareilly news, बरेली। बरेली में सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही सभी योजनाएं गरीबों तक नहीं पहुंच रही हैं। इसका जीता जागता उदाहरण सुभाषनगर की सविता है, जो अपनी बहन और उसके तीन मासूम बच्चों के साथ भुखमरी की कगार पर पहुंच गई है।

घर में अन्न का एक दाना तक नहीं

घर में अन्न का एक दाना तक नहीं

बरेली के सुभाषनगर की वीरभट्टी के पास रहने वाली सविता के परिवार में उसकी बहन कविता और उसके 3 छोटे बच्चे नितेश, हर्ष और 6 माह की बच्ची है। सविता के पिता 2 साल पहले कही लापता हो गए, जिसके बाद उसके ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। सविता ने अपनी बहन और उसके बच्चों का पेट पालने के लिए मेहनत मजदूरी की और कुछ दिन तक पेट पाला। लेकिन इसी बीच वो बीमार हो गई और जिसके बाद अब उसका परिवार दाने दाने का मोहताज है। सविता के घर खाने को अन्न के दाने तक नहीं है।

हर जगह मिली निराशा

हर जगह मिली निराशा

सविता ने बताया कि सरकार भले ही गरीबों के लिए कितनी भी योजनाएं चला रही हो, लेकिन उसको किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल सका। सविता केंद्रीय मंत्री से लेकर जिला स्तरीय हर अधिकारी और समाजसेवी संस्थाओं के पास गई, लेकिन उसे जर जगह निराशा ही मिली। अब हालत ये है कि उसके घर मे खाने का एक दाना तक नहीं है।

मदद के लिए पहुंच रहे लोग

मदद के लिए पहुंच रहे लोग

हालांकि, मीडिया में खबर आने के बाद स्थानीय लोग सविता की मदद के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ लोग उसके लिए राशन ला रहे हैं तो कुछ लोग आर्थिक मदद भी करने लगे हैं, लेकिन अफसरों से लेकर नेताओं तक का दिल सविता के लिए नहीं पसीजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+