Barabanki : BJP का झंडा लगी सफारी में मिली हिस्ट्रीशीटर की गला कटी लाश, गाड़ी से बरामद हुआ फावड़ा और केरोसिन

बाराबंकी, 19 अप्रैल: यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में बीजेपी का झंडा लगी एक कार से शव बरामद हुआ है। मृतक का गला कटा हुआ था। शव को प्लास्टिक से लपेटा गया था। पुलिस ने गाड़ी में से फावड़ा और केरोसीन का तेल बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक लखनऊ के बक्शी का तालाब थाने का हिस्ट्रीशीटर था।

man body found in car bearing BJP flag in barabanki

नहर किनारे खड़ी मिली सफारी

जैदपुर थाना क्षेत्र के पाटमऊ गांव के बाहर नहर के किनारे एक एसयूवी गाड़ी मंगलवार को खड़ी मिली। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी का लॉक तोड़ा तो अंदर खून से लथपथ एक शव पड़ा मिला। शख्स की गला रेतकर हत्या की गई थी। गाड़ी में शव मिलने की सूचना पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सफारी गाड़ी पर बीजेपी का झंडा लगा था।

मृतक की पत्नी के नाम रजिस्टर्ड है सफारी कार

पुलिस की जांच में पता चला है कि मृतक लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के रुदही गांव का निवासी जगतपाल (40) है। एसयूवी युवक की पत्नी पिंकी के नाम रजिस्टर्ड पाई गई है। गाड़ी में बैंक पासबुक और चेक आदि मिलने से मामला प्रॉपर्टी से जुड़े होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गाड़ी में फावड़ा और केरोसिन भी बरामद हुआ है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि शव को फावड़े या कोरोसिन के जरिए ठिकाने पर लगाने की कोशिश की जानी थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+