कौन हैं ये दो बच्चे जो बना दिए बेंगलुरु पुलिस में ऑफिसर, वजह जानकर आप भी दाद देंगे
बेंगलुरु। जब आपका कोई सपना पूरा होता है तो क्या उस वक्त बेहद खुशी की अनुभूति नहीं होती? यहां तक कि अगर आप थोड़े समय के लिए भी किसी क्षण को जीते हैं, तो उसका उत्साह भी देखने लायक होता है। खैर, कुछ ऐसा ही बेंगलुरु में इन 2 लड़कों के साथ हुआ है..दोनों को उनकी इच्छा पूरी करने के लिए 'पुलिस अफसर' बना दिया गया। हालांकि, यह सब चंद घंटों के लिए था...मगर बेंगलुरु साउथ ईस्ट डिवीजन पुलिस की इस दिलेरी ने भी सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया।

कौन हैं आखिर पुलिस की वर्दी में ये बच्चे
इन दो नाबालिग लड़कों की तस्वीरें वायरल हो गईं। अब लोगों के बीच इनकी चर्चा हो रही है। बहुत से लोग जानने चाहते हैं कि आखिर ये दोनों कौन हैं। इसलिए आज यहां हम आप को इन लड़कों के बारे में बता रहे हैं। ये लड़के दरअसल, गंभीर रूप से बीमार हैं और कैंसर से जूझ रहे हैं। इनकी पहचान केरल के मोहम्मद सलमान और बेंगलुरु के मिथिलेश के तौर पर सामने आई है। एक एनजीओ की ओर से इनकी ख्वाहिश पूरी कराने के लिए बेंगलुरु पुलिस से संपर्क किया गया था।

बेंगलुरु शहर की पुलिस ने पूरी की ख्वाहिश
इन लड़कों का पुलिस अफसर बनने का सपना था। और, यह सपना पूरा हुआ भी.. जिसे बेंगलुरु साउथ ईस्ट डिवीजन पुलिस द्वारा उनके दिल को छू लेने वाले तरीके से पूरा किया गया। उन्हें कुछ घंटों के लिए डीसीपी (डिप्टी पुलिस कमिश्नर) बना दिया गया। बिल्कुल...आपने यह सही पढ़ा है जी। इन लड़कों ने कुछ वैसी ही वर्दी पहनी जैसी की डीसीपी पहनते हैं। उसके बाद ये दोनों डीसीपी के कार्यालय में भी बैठ गए। आप तस्वीरें जो देख रहे हैं, वो डीसीपी कार्यालय की ही हैं।

दिल को छू लेने वाली है कहानी
दिल को छू लेने वाली इनकी कहानी और उसके पीछे की वजह ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। हमें यकीन है कि आप भी ये तस्वीर देखकर खुशी से झूम उठे होंगे। इस बारे में बेंगलुरु साउथ ईस्ट डिवीजन पुलिस के डीसीपी आई.पी.एस सी के बाबा ने ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ''एक ऐसा दिन जब मेरी डीसीपी ऑफिस में इनकी ओर निगाहें थीं, मैं उनके साथ रहा। ये वो साहसी बच्चे हैं, जो एक कठिन बीमारी से लड़ रहे हैं। और, हमने इनकी इच्छा पूरी करने में एक छोटी सी भूमिका निभाई, भले ही वह कुछ घंटों के लिए ही क्यों न हो। उनके लिए खुशी असीमित थी और हमारे लिए संतुष्टि।''

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
कहने की जरूरत नहीं है कि आईपीएस अधिकारी सीके बाबा के पोस्ट ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इसने नेटिज़न्स के दिलों को भी छुआ और उन्होंने पुलिस विभाग के लिए सराहनीय रही। पुलिस को धन्यवाद देते हुए एक यूजर ने लिखा, "मानवता हमारे किसी भी पद से ऊपर है। समाज के प्रति आपके महान कार्यों और आने वाली पीढ़ियों के कुछ सपनों को पूरा करने के लिए बधाई।"












Click it and Unblock the Notifications