बेंगलुरु: पटाखा गोदाम में जबरदस्त धमाका, हादसे में 2 लोगों की हई मौत

बेंगलुरु, सितंबर 23। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के न्यू थरागुपेट इलाके में स्थित एक गोदाम में हुए धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ये घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जिस जगह धमाका हुआ वो एक ट्रांसपोर्ट कंपनी थी, लेकिन गोदाम में पटाखों को स्टोर करके रखा हुआ था। उन्हीं पटाखों में जोरदार विस्फोट हुआ।

Recommended Video

    Karnataka Blast: Bengaluru में परिवहन गोदाम में ब्लास्ट, 3 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    गोदाम में रखे थे पटाखों के 80 बक्से

    गोदाम में रखे थे पटाखों के 80 बक्से

    मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया है कि जिस जगह पर ब्लास्ट हुआ, वहां से हमें पटाखे बरामद हुए हैं। हालांकि अभी बॉम्ब स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है, जिसके बाद और भी कंफर्म हो जाएगा कि आखिर ये घटना कैसे घटी। इस घटना को लेकर पुलिस उपायुक्त हरीश पांडे ने कहा कि ये धमाका गोदाम में रखे पटाखों की वजह से ही हो सकता है। हरीश पांडे ने कहा कि अभी जांच की जा रही है और हम ये पता लगा रहे हैं कि गोदाम में कितनी संख्या में पटाखा स्टोर करके रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि गोदाम में लगभग 80 बक्से पटाखों के रखे गए थे।

    घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस विधायक

    घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस विधायक

    हरीश पांडे ने आगे कहा कि ऐसा शक है कि जो शख्श इन बक्सों की देखबाल कर रहा था, वो भी इस धमाके की चपेट में आ गया है। एसपी ने कहा है कि फॉरेंसिक साइंस लैब की रासायनिक टीम के यहां आने के बाद हमें सटीक विवरण पता चल जाएगा। इस घटना के बाद कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान ने घटनास्थल का दौरा किया और मृतक के परिवार के लिए 2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। साथ ही घायलों के इलाज की बात कही।

    बुधवार को IIM बिल्डिंग के साथ वाली इमारत में लगी थी आग

    बुधवार को IIM बिल्डिंग के साथ वाली इमारत में लगी थी आग

    आपको बता दें कि बेंगलुरु में बुधवार को भी एक भयानक हादसा हुआ था। दरअसल, IIM बिल्डिंग के बगल वाली इमारत में गैस लीक होने की वजह से आग लग गई थी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी। कई घंटे के राहत बचाव अभियान के बाद आग पर काबू पाया गया था और कई लोगों की जिंदगियां बचाई गई ती।

    ये भी पढ़ें: बेंगलुरु: गैस लीकेज के चलते अपार्टमेंट में लगी आग, 2 की मौत, कई फंसे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+