बेंगलुरु: गैस लीकेज के चलते अपार्टमेंट में लगी आग, 2 की मौत, कई फंसे
बेंगलुरु, सितंबर 21। IIM बैंगलोर के पास स्थित एक इमारत में लगी आग की घटना में 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि अभी भी कई लोगों के फंसे होने की जानकारी है। घटना को लेकर अधिक जानकारी देते हुए कर्नाटक फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के डीजी ने बताया कि गैस पाइपलाइन में रिसाव की वजह से ही ये आग लगी थी। इस हादसे में 2लोगों की मौत हो गई है, जबकि अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि अभी लोगों की तलाश जारी है, ये घटना शाम 4.35 से 4.40 बजे के आसपास की है। लोगों को रेस्क्यू करने के लिए पूरे अपार्टमेंट परिसर को खाली कराया गया है।

आग बुझाने में दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत
ANI के मुताबिक, आग लगने की ये घटना जिस इमारत में घटी, वो देवरचिक्कना हल्ली इलाके में स्थित है। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची थी, लेकिन बाद में और भी गाड़ियों को बुलाया गया। आपको बता दें कि आग इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग की गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। एएनआई द्वारा साझा की गई तस्वीरों में, एक महिला को अपार्टमेंट के अंदर फंसा हुआ देखा जा सकता है क्योंकि आग की लपटों को बुझाने और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहे दमकलकर्मियों को देख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications