क्या RSS Ban Karnataka का नया सियासी शिगूफा? बीजेपी ने प्रियांक खड़गे को सुपर CM बताया, तीखा जवाब भी मिला

कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की सरकार का गठन हो चुका है। हालांकि, अपने बड़बोलेपन और बयानबाजी के कारण भाजपा-कांग्रेस से जुड़े हाईप्रोफाइळ लोग सुर्खियों में हैं। ये मामला प्रियांक खड़गे का RSS Ban वाला बयान पर तकरार का है।

RSS Ban Karnataka

RSS Ban Karnataka में बजरंग दल पर प्रतिबंध की घोषणा के बाद कांग्रेस की तरफ से दिया गया एक और ऐसा बयान है, जिस पर बीजेपी ने तगड़ा जवाब दिया। कांग्रेस विधायक के 'आरएसएस बैन' वाले बयान पर बीजेपी ने MLA को 'सुपर सीएम' बताते हुए तंज कसा।

भाजपा के पलटवार के बाद तीखा जवाब देते हुए कांग्रेस MLA प्रियांक खड़गे ने कहा, 'इतिहास फिर से फेल' हो रहा है। बता दें कि प्रियांक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे हैं। उन्हें सिद्धारमैया की सरकार में मंत्री पद भी मिला है।

कर्नाटक की नई कांग्रेस सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने दक्षिण भारत की राजनीति में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की कथित टिप्पणी के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। बता दें कि चुनाव से पहले भी कांग्रेस ने बजरंग दल को बैन करने की बात कही थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे के कथित तौर पर आरएसएस और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की धमकी देने वाले बयान को खारिज कर कहा, कांग्रेस को ऐसे बयानों के बजाय पांच चुनावी गारंटियों को लागू करने पर ध्यान देना चाहिए।

चित्तपुर से कांग्रेस के विधायक प्रियांक खड़गे ने कथित तौर पर कहा कि अगर राज्य में शांति भंग करने का प्रयास किया गया तो कर्नाटक सरकार भाजपा के वैचारिक स्रोत- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगा देगी।

एक अखबार की रिपोर्ट की फोटो पोस्ट करते हुए भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, 'क्या प्रियांक खड़गे कर्नाटक के सुपर सीएम हैं? या क्या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बेटा होने के नाते उन्हें सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार से आगे बढ़कर बोलने के लिए अतिरिक्त अधिकार मिल गए हैं?

मालवीय ने कहा, "इस तरह की टिप्पणियां करने के लिए बिना पोर्टफोलियो वाले मंत्रियों को मुक्त करने के बजाय, कांग्रेस को अपनी 5 गारंटियों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए।" उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सबसे पुरानी पार्टी अपने चुनावी वादे से पीछे हटती है तो लोग सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं।

भाजपा पदाधिकारी पर पलटवार करते हुए, प्रियांक खड़गे ने कहा कि अमित मालवीय ने "इतिहास को फिर से विफल कर दिया" क्योंकि "सुपर सीएम" की अवधारणा" बीएस येदियुरप्पा के कार्यकाल के दौरान पेश की गई थी।"

वंशवादी राजनीति के आरोप पर पलटवार करते हुए, खड़गे ने मालवीय से कहा कि "हिम्मत दिखाएं और अमित शाह जी, राजनाथजी, गोयलजी, प्रधानजी, अनुरागजी, जैसे नेताओं से पूछें और फिर मुझसे बात करें।"

गौरतलब है कि 2020 में, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के दूसरे बेटे बीवाई विजयेंद्र राज्य के 'सुपर सीएम' के रूप में काम कर रहे थे और कई हज़ार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में लिप्त थे।

Recommended Video

    Karnataka में RSS Ban पर CM Siddaramaiah के मंत्री Priyank Kharge ने दिया बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी

    विजयेंद्र कर्नाटक भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष हैं, जबकि उनके बड़े भाई राघवेंद्र शिवमोग्गा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लोकसभा सदस्य हैं। इस साल के चुनाव में भी विजयेंद्र की उम्मीदवारी को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी।

    कर्नाटक की कांग्रेस यूनिट ने दावा किया है कि खुद भाजपा विधायकों ने भी पार्टी आलाकमान को पत्र लिखकर विजयेंद्र के उच्च-स्तरीय तरीकों की शिकायत की थी और कैसे वह सरकारी तबादलों, निविदाओं और खरीद में हस्तक्षेप करके भ्रष्टाचार में लिप्त थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+