Love Story: 'गए थे इलाज कराने बन गए मरीज', पहली नजर में ही फिजियो पर दिल हारे थे युसूफ पठान, बीवी है आफरीन

Love Story: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंदर चल रही भारी राजनीतिक खींचतान के बीच बहरामपुर से सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान चर्चा के केंद्र में आ गए हैं, हालांकि खुलकर उनका नाम बागियों की लिस्ट में शामिल नहीं हुआ है लेकिन जिस तरह से महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी ने उन पर हमला बोला है उससे लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि 'आखिर टीम इंडिया का बड़ा नाम रहे यूसुफ पठान फिलहाल सियासत की पिच पर किसके लिए बैटिंग कर रहे हैं?'

जिस तरह से तृणमूल के नेता यूसुफ पठान की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहे हैं उसकी वजह से यूसुफ इस वक्त 'मिस्ट्री स्पिनर' के रूप में नजर आ रहे हैं, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पठान अपनी स्थिति को स्पष्ट करेंगे।

Yusuf Pathan

सियासी बातों को से इतर अगर यूसुफ पठान की बात करें तो एक क्रिकेटर के रूप में उन्होंने अपनी पारियों से कई बार लोगों को जमकर तालियां बजाने का मौका दिया है, क्रिकेट की दुनिया में 'खब्बू बल्लेबाज' या 'बल्ला भांजने' वाले क्रिकेटर के रूप में लोकप्रिय यूसुफ पठान को लोग विनोदप्रिय और जिंदादिल इंसान कहते हैं।

बेइंतहा खूबसूरत हैं युसूफ पठान की पत्नी आफरीन

बतौर खिलाड़ी उनका जीवन काफी संघर्षपू्र्ण रहा है, बहरामपुर से एमपी युसूफ पठान अपने छोटे भाई इरफान की तुलना में ज्यादा शांत मिजाज के हैं, अपनी पर्सनल लाइफ को जरा कैमरे से दूर रखना ही पसंद करते हैं लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि कम बोलने वाले और थोड़ा शर्माने वाले युसूफ ने भी प्रेमविवाह किया है। उनकी पत्नी का नाम आफरीन है, जो कि अपने नाम की ही तरह ही बेइंतहा खूबसूरत हैं।

फिजियोथेरेपिस्ट को देखते ही दिल हार बैठे थे युसूफ पठान

बात साल 2011 की है, विश्वकप खेलने के बाद यूसुफ पठान बड़ौदा अपने घर लौटे थे तो उन्हें घुटने और बैक में थोड़ा पेन था, जिसके लिए उन्हें एक फिजियोथेरेपिस्ट की जरूरत थी, जिसके लिए उन्होंने किसी करीबी से बात की थी, जिसने उन्हें आफरीन के पास भेज दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूसुफ पठान को लगा था वो कोई ऐसे ही नार्मल फिजियोथेरेपिस्ट होगी लेकिन जब वो उनसे मिले तो देखते ही रह गए। आफरीन बेइंतहा खूबसूरत हैं, ऊपर से उनकी थेरेपी से यूसुफ पठान का सारा पेन दूर हो गया लेकिन तब तक वो आफरीन से दिल लगा बैठे थे।

Yusuf Pathan wife Afreen

साल 2013 में घरवालों की उपस्थिति में हुई युसूफ की शादी

आफरीन मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं लेकिन उस वक्त बड़ौदा में रह रही थीं, दोनों की मुलाकातें होने लगी और नजदीकियां बढ़ी तो एक दिन यूसुफ पठान ने अपने दिल की बात आफरीन से कह दी और बदले में आफरीन ने भी उन्हें ग्रीन सिग्नल दे दिया।

दो साल की डेटिंग के बाद हुई शादी

दोनों के घरवालों को भी इस रिश्ते पर कोई एतराज नहीं था, दो साल की डेटिंग के बाद यूसुफ पठान ने साल 2013 में घरवालों की उपस्थिति में निकाह पढ़ लिया। इस पॉवर कपल को दो बच्चे हैं। यूसुफ की पत्नी आफरीन सोशल मीडिया पर भी नहीं है और युसूफ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी जितनी भी फोटो हैं उसमें भी वो बुर्के में हैं जिसके लिए लोग यूसुफ पठान कभी-कभी ट्रोल भी किए जाते हैं।

Yusuf Pathan news

TMC में बगावत: महुआ मोइत्रा ने क्या कहा?

महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा: 'क्या आप सिर्फ इसलिए दिल्ली भाग रहे हैं क्योंकि अमित शाह ने आपको बुलाया है? थोड़ी हिम्मत दिखाइए। आप भारत के लिए खेले हैं। हमारे जिले ने आपको भारी बहुमत से जिताया है। थोड़ी शर्म और रीढ़ की हड्डी दिखाइए।'

Yusuf Pathan

ममता बनर्जी के लिए सीट छोड़ने का विवाद, यूसुफ पठान ने दी थी सफाई

इससे पहले यह अफवाह भी उड़ी थी कि हालिया विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव के जरिए संसद पहुंचना चाहती हैं। बंगाली अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ममता ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के जरिए यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट खाली करने को कहा था लेकिन पठान ने मना कर दिया। हालांकि, सौरव गांगुली और खुद यूसुफ पठान ने इस बात का पूरी तरह खंडन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+