Arvind Kumar Mavvar: कौन हैं ये वकील? जिन्‍होंने पलट दिया पासा, संकटमोचन बनकर खान सर को जेल जाने से बचाया

Who Is Khan Sir Lawyer: पटना के 'खान ग्लोबल स्टडीज' कोचिंग सेटर पर हुई फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर पर जब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी, तब पटना के एडवोकेट अरविंद कुमार मव्वर उनके लिए संकटमोचन बने। उन्‍होंने कोर्ट में अपनी कानूनी दलीलों से पूरा पासा ही पलट दिया।

अरविंद कुमार मव्वर की खान सर उर्फ फैसल खान के बचाव में पटना सिविल कोर्ट में पेश की गई पैरवी इतनी प्रभावी रही कि जिला जज ने मौके पर ही खान सर को अंतरिम राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। इस मामले के बाद पटना के एडवोकेट अरविंद कुमार मव्वर सुर्खियों में आ गए हैं। जानिए कौन हैं ये एडवोकेट जिन्‍होंने खान सर को जेल जाने से बचा लिया?

Who Is Khan Sir Lawyer

Khan Sir Lawyer अरविंद कुमार माव्वर कौन हैं?

अरविंद माव्वर पटना के जाने माने सीनियर एडवोकेट हैं। उनका कानूनी पेशे में लगभग बीस साल का अनुभव है। उन्होंने पटना कॉलेजियेट स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। वे क्रिमिनल केस लड़ने में काफी माहिर हैं। कानूनी जगत में अरविंद कुमार मव्वार एक कुशल डिफेंस काउंसिल के रूप में जाने जाते हैं। गंभीर आपराधिक मामलों, जमानत याचिकाओं, सटीक ड्राफ्टिंग और प्रभावशाली जिरह में उनकी विशेष पहचान है। जटिल मामलों में तथ्यों और साक्ष्यों की गहरी समझ के साथ वे अदालत में अपने मजबूत कानूनी तर्कों के लिए प्रसिद्ध हैं।

नहीं तो खान सर को हो जाते अरेस्‍ट

खान सर के खिलाफ उनकी ही पटना कोचिंग के बाहर 2 जून 2026 को हुई फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। एफआईआर दर्ज होने के बाद खान सर का जब अरेस्‍ट होने तय माना जा रहा था तब उनके वकील माव्वर ने सिविल कोर्ट में मजबूत दलीलें पेश कीं। उन्होंने जज को गिरफ्तारी रोकने के लिए मनाया। अब पुलिस खान सर को गिरफ्तार नहीं कर सकती। अगली सुनवाई का सबको बेसब्री से इंतजार है।

Khan Sir के पक्ष में वकील ने क्‍या दी दलीलें?

  • खान सर के वकील ने दलील दी कि कोचिंग के गार्ड्स ने अपनी आत्‍मरक्षा में गोली चलाई, ना कि डर पैदा करने के लिए। इसमें किसी भी जान-मान का नुकसान नहीं हुआ है।
  • वकील ने कहा खान सर के खिलाफ सोची-समझी साजिश और प्रतिशोध के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई गई है।
  • वकील ने कहा खान सर की इस पूरे मामले में कोई भी प्रत्‍यक्ष भूमिका नही है।
  • वकील ने दावा किया कि कोचिंग के गार्ड्स ने पुलिस के सामने दबाव में आकर बयान दिए जिसकी अदालत में कोई ठाेस मान्‍यता नहीं है।

खान सर को क्‍या अब नहीं होगी जेल?

यह राहत फिलहाल कुछ समय के लिए है। कोर्ट ने केस डायरी और रिपोर्ट मांगी है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे सुनवाई होगी। तब तय होगा कि जमानत पक्की मिलेगी या नहीं। माव्वर की कानूनी लड़ाई अभी पूरी नहीं हुई है। इस केस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Khan Sir की क्‍या होगी गिरफ्तारी? पटना कोर्ट का कोचिंग फायरिंग केस में आया बड़ा फैसला
Khan Sir की क्‍या होगी गिरफ्तारी? पटना कोर्ट का कोचिंग फायरिंग केस में आया बड़ा फैसला
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+