UP: बहन के सामने भाई ने जीजा के सिर में सटाकर मारी गोली, सहारनपुर में परीक्षा केंद्र पर मची अफरातफरी!

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस भर्ती परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकली पत्नी के सामने ही उसके पति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। शामली जिले के रहने वाले 24 वर्षीय शिव कुमार अपनी पत्नी आकांक्षा को परीक्षा दिलाने सहारनपुर आए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों जैसे ही घर लौटने के लिए अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार हुए, तभी हाईवे के पास घात लगाए हमलावर ने शिव कुमार के सिर में सटाकर गोली मार दी।

इस खूनी वारदात के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परीक्षा केंद्र के बाहर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। आइए जानतें हैं ऑनर किलिंग (Honor Killing) के इस खौफनाक मामले को लेकर पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की है...

saharanpur news

पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आया था पति

जानकारी के मुताबिक, शामली के बाबरी थाना क्षेत्र का रहने वाला शिव कुमार अपनी पत्नी आकांक्षा का पुलिस भर्ती का पेपर दिलाने सहारनपुर के गोचर इंटर कॉलेज पहुंचा था। परीक्षा के दौरान शिव कुमार पूरे समय केंद्र के बाहर ही अपनी गाड़ी के पास पत्नी का इंतजार करता रहा। परीक्षा समाप्त होने के बाद आकांक्षा बेहद खुश होकर बाहर आई और अपने सुनहरे भविष्य का सपना लिए दोनों स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर घर के लिए रवाना हुए। लेकिन उन्हें क्या पता था कि मौत रास्ते में ही उनका इंतजार कर रही है।

सगे भाई ने जीजा के सिर में सटाकर मारी गोली

बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी हाईवे पर चढ़ने लगी, तभी आकांक्षा का सगा भाई मंजीत वहां अचानक धमक पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, मंजीत ने आकांक्षा को घर चलने के लिए कहा। दोनों के बीच कहासुनी हुई। जब शिव कुमार बीच में आया तो मंजीत ने अपने जीजा के सिर में सटाकर गोली दाग दी। गोली लगते ही शिव कुमार लहुलूहान होकर सीट पर ही गिर गया।

अचानक हुई इस फायरिंग से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल शिव कुमार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

UP: संभल में मस्जिद पर चले बुलडोजर से भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान, एनकाउंटर नीति पर भी उठाए सवाल
UP: संभल में मस्जिद पर चले बुलडोजर से भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान, एनकाउंटर नीति पर भी उठाए सवाल

4 महीने पहले की थी 'लव मैरिज'

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस खौफनाक हत्याकांड के पीछे प्रेम विवाह (Love Marriage) की रंजिश की बात सामने आ रही है। मृतक की पत्नी आकांक्षा ने रोते हुए पुलिस को बताया कि उसने करीब चार महीने पहले शिव कुमार से लव मैरिज की थी। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और अपने उज्जवल भविष्य के सपने देख रहे थे। हालांकि, इस शादी से आकांक्षा के मायके वाले सख्त खिलाफ थे और लगातार इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। आकांक्षा का आरोप है कि इसी पारिवारिक नाराजगी और रंजिश के चलते उसके भाई मंजीत ने उसके सुहाग को उजाड़ दिया।

पूरी प्लानिंग के साथ किया मर्डर

दूसरी तरफ, मृतक शिव कुमार के भाई शिवम कुमार ने भी इस पूरी घटना को ऑनर किलिंग और एक सोची-समझी साजिश बताया है। उनका आरोप है कि प्रेम विवाह से नाराज लड़की के घरवालों ने योजनाबद्ध तरीके से इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। जिस दिन आकांक्षा अपने पुलिस बनने का सपना लेकर परीक्षा देने आई थी, उसी दिन उसकी आंखों के सामने उसकी दुनिया उजड़ गई।

UP के बेरोजगारों के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान, यूपी कैबिनेट में जल्द पास होगा नया प्रस्ताव
UP के बेरोजगारों के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान, यूपी कैबिनेट में जल्द पास होगा नया प्रस्ताव

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर वहां से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना पर सहारनपुर पुलिस ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि युवती पुलिस भर्ती परीक्षा देकर अपने पति के साथ स्कॉर्पियो से घर लौट रही थी, तभी उसके भाई ने कथित तौर पर उसके पति शिव कुमार को गोली मार दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी ने साफ किया कि आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई स्पेशल टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।

UP: 'जिसका भारत का DNA, उसके आदर्श राम,' CM योगी ने शकुनि और दुर्योधन का उदाहरण देकर किस पर साधा निशाना?
UP: 'जिसका भारत का DNA, उसके आदर्श राम,' CM योगी ने शकुनि और दुर्योधन का उदाहरण देकर किस पर साधा निशाना?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+