बेंगलुरु में Opposition Meeting की तैयारियां, आप की शिरकत पर सस्पेंस, CM केजरीवाल क्या बोले?
Bengaluru Opposition Meeting की तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। बिहार की राजधानी पटना में हुई अपोजिशन की बैठक के बाद उत्साहित कद्दावर विपक्षी पार्टियां बेंगलुरु में 17 मई को बैठक करने वाली हैं।
17 मई को विपक्षी दलों की मीटिंग में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, कांग्रेस पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे जैसे नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के रूख पर सबकी नजरें हैं। विपक्षी पार्टियों की बैठक में AAP शरीक होगी या नहीं, इस सवाल पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक के बाद बेंगलुरू की बैठक पर फैसला करेंगे।
बता दें कि पटना की बैठक में आप शरीक हुई थी। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पटना की मीटिंग में शामिल हुए थे, लेकिन साझा प्रेस वार्ता से इतर पार्टी का बयान जारी करना चौंकाने वाला रहा।
पटना के घटनाक्रम के बाद बेंगलुरू की बैठक में आम आदमी पार्टी शामिल होगी या नहीं? इस सवाल पर सस्पेंस बना हुआ है। बता दें कि बेंगलुरू में मीटिंग से पहले प्रमुख सड़कों पर होर्डिंग-पोस्टर्स लगाए जा रहे हैं।
मीटिंग के आसपास और कनेक्टिंग रोड पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सोनिया गांधी, सीएम ममता बनर्जी, जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती जैसे कद्दावर नेताओं के पोस्टर लगाए जा चुके हैं।
Recommended Video
कर्नाटक में हाल ही में कांग्रेस की सरकार बनी है। ऐसे में कांग्रेस बतौर मेजबान भी खास तैयारियों में जुटी है। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की तस्वीरों को भी जगह दी गई है। पोस्टरों पर 'यूनाइटेड वी स्टैंड' का स्लोगन भी लिखा है।
पटना की तरह उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव बेंगलुरू की बैठक में भी शामिल हो सकते हैं, इसकी संभावना है। सियासी समीक्षकों का मानना है कि अधिकांश गैर भाजपाई दल 2024 के चुनाव से पहले एकजुट होकर बीजेपी को पटखनी देने की तैयारियों में जुटे हैं।
हालांकि, विपक्षी दलों की एकजुटता का संदेश देने का प्रयास कर रहे कद्दावर विपक्षी नेताओं के सामने मतभेदों को दरकिनार कर साझा मंच पर आना और कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तैयार करना बड़ा चैलेंज माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications