बगावत के बाद Sharad Pawar से मिलने चव्हाण सेंटर पहुंचे अजित गुट के नेता, बोले- सुप्रिया सुले का आया था कॉल

Sharad Pawar News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में फूट के बाद आज यानी रविवार, 16 जुलाई को अजित पवार गुट के नेता शरद पवार से मिलने के लिए मुंबई स्थित वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे। इस दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और दिलीप वलसे पाटिल समेत कई नेता मौजूद रहे।

शरद पवार से मुलाकात के बाद अजित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल का बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज हम सब हमारे नेता शरद पवार से मिलने आए हैं और हमने उनसे आशीर्वाद मांगा। हमारी जो इच्छा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक साथ रहे और मजबूती से आगे काम करें।

Deputy CM Ajit Pawar

इसके लिए हमने शरद पवार को कहा कि वे इस दिशा में विचार करें। हालांकि, इस बाबत शरद पवार ने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है। तो वहीं, दूसरी तरफ शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कह कि मुझे सुप्रिया सुले का फोन आया था और उन्होंने मुझसे जल्द वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचने के लिए कहा।

कहा कि मुझे नहीं पता कि अजित पवार और अन्य विधायक यहां क्यों आए हैं। तो वहीं, अब बागपत के 14 दिन बाद शरद पवार से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम अजित पवार और उनके गुट के नेताओं के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर सियासी चर्चाएं तेज हो गई।

आपको बता दें कि 2 जुलाई को महाराष्ट्र की राजनीति में अचानक नया मोड़ आ गया था। अजित के नेतृत्व में एनसीपी के दिग्गज नेताओं ने पार्टी से बगावत कर दी थी और एनडीए को अपना समर्थन दे दिया था। जिसके बाद अजित पवार को महाराष्ट्र का नया डिप्टी सीएम बना दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+