Karnataka Election Result 2023: कब, कहां और कैसे देखें कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे, जानिए हर जानकारी
Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक की सभी 224 सीटों के लिए वोटिंग 10 मई 2023 को हुई थी। 13 मई को मतगणना (काउंटिंग) होगी।

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे शनिवार 13 मई 2023 को भारतीय चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए जाएंगे। कर्नाटक में विधानसभा सीटों के लिए मतदान 10 मई 2023 को हुआ था। कर्नाटक विधानसभा के सभी 224 सीटों के चुनाव के लिए मतदान शाम 6 बजे बंद हुआ था। कर्नाटक में इस साल रिकॉर्ड 72 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है।
कर्नाटक चुनाव खत्म होते ही 10 मई को शाम 6 बजे कर्नाटक एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए गए। अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे राज्य में त्रिकोणीय मुकाबले की ओर इशारा कर रही है। कर्नाटक में तीनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां भाजपा, कांग्रेस और जद (एस) की किस्मत का फैसला 13 मई को होगा।
Karnataka Election Result 2023 Date, Time: कर्नाटक चुनाव तारीख और समय?
कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 की घोषणा 13 मई 2023 को की जाएगी। कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए वोटों की गिनती शनिवार 13 मई, 2023 को सुबह 8 बजे शुरू होगी। अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजे दोपहर तक आ जाएंगे।
सभी 224 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम शाम तक घोषित किए जाएंगे। हालांकि पहले रुझान 13 मई की सुबह 10 बजे से आने शुरू हो जाएंगे।
Karnataka Election Result 2023: कहां देखें कर्नाटक चुनाव के नतीजे
-कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना का लाइव अपडेट भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट eci.gov.in पर अपडेट किया जाएगा। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि आप 13 मई की सुबह 08 बजे से कर्नाटक विधानसभा चुनाव -2023 के रिजल्ट देख सकते हैं।
-चुनाव आयोग की इस डायरेक्ट लिंक results.eci.gov.in पर भी आप कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे देख सकते हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आप ओवरऑल, पार्टी वाइज या फिर सीट वाइज, तीनों तरह से रिजल्ट देख सकते हैं।
- आप कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 का लाइव कवरेज हमारी वेबसाइट ''hindi.oneindia.com'' पर भी देख सकते हैं।
-आप हर पल-पल की अपडेट के लिए hindi.oneindia.com पर प्रकाशित लाइव ब्लॉग भी देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications