Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Live Karnataka Election Results 2023: डीके शिवकुमार आज जाएंगे दिल्ली, मिलेंगे राहुल गांधी से

Karnataka Chunav Result 2023 Live Updates: कर्नाटक में कांग्रेस ने जीत का सेहरा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सिर बांधा है लेकिन सीएम के नाम को लेकर मंथर जारी है।

Karnataka congress cm

Karnataka Chunav Result 2023 LIVE Updates: कर्नाटक में कांग्रेस ने 136 सीटें जीतकर सफलता का नया इतिहास रचा है। बीजेपी को मात्र 65 सीटों से संतोष करना पड़ा। जेडीएस के हाथ केवल 19 सीटें आईं। भाजपा ने विनम्रता से हार स्वीकार करते हुए कहा है कि वो कर्नाटक की जनता को धन्यवाद देती है और अपनी कमियों का विश्लेषण करेगी। चुनावी नतीजे के बाद सबकी निगाहें कर्नाटक के अगले सीएम पर टिकी हैं। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
12:33 PM, 15 May

भूपेश बघेल ने क्या कहा?

कर्नाटक परिणाम आने के बाद शीर्ष में बैठे लोग इससे उबर नहीं पाए हैं। ED के अधिकारी भी क्या करें, क्या न करें इस स्थिति में हैं लेकिन इससे उबरने के बाद वे ताबड़तोड़ कार्रवाई करेंगे। क्योंकि वे बौखलाए हुए हैं और हिंसक प्राणी अगर घायल हो जाए तो क्या होता है और हिंसक हो जाता है: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

11:51 AM, 15 May

कांग्रेस महासचिव सुशील कुमार शिंदे और अन्य नेताओं ने कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार को उनके 62वें जन्मदिन पर बधाई दी।

11:15 AM, 15 May

सिद्धारमैया जाएंगे दिल्ली

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री तय करने के लिए पार्टी में चल रही चर्चा के बीच आज नई दिल्ली जाएंगे।

10:12 AM, 15 May

डीके शिवकुमार ने कहा कि हमने एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया है। हम इसे पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया है। मैंने दिल्ली जाने का फैसला नहीं किया है,मेरा आज जन्मदिन है तो यहां पर पूजा है और मैं मंदिर जाऊंगा।

9:31 AM, 15 May

पर्यवेक्षक आएंगे दिल्ली

AICC के पर्यवेक्षक आज कर्नाटक से दिल्ली आएंगे। जिसके बाद सीएम फेस को लेकर चर्चा होगी।

8:49 AM, 15 May

विधायकों से मिलने होटल पहुंचे डीके शिवकुमार

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल पहुंचे। कल इसी होटल में कांग्रेस विधायक दल(CLP) की बैठक हुई थी, बैठक में सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल के नेताओं के चयन को AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्णय पर छोड़ने का फैसला किया गया।

8:08 AM, 15 May

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार आज 61 वर्ष के हो गए हैं। समर्थकों ने बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर पोस्टर लगाए हैं और उनके लिए केक भी लेकर आए हैं। अब कर्नाटक का सीएम कौन बनेगा इस पर से पर्दा आज उठ जाएगा।

डीके शिवकुमार के घर के बाहर लगे हैप्पी बर्थडे वाले पोस्टर

Posters with birthday wishes for KPCC chief DK Shivakumar put up outside his residence in Bengaluru. pic.twitter.com/KJgMrqUk3o

— ANI (@ANI) May 15, 2023
8:01 AM, 15 May

कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

एचके पाटिल और जी परमेश्वर का नाम भी सीएम रेस में आगे चल रहा है। मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है।

4:12 AM, 15 May

कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि तीनों ऑब्जर्वर ने कांग्रेस विधायकों से अलग-अलग बात की है। आलाकमान को रिपोर्ट भेजी जाएगी। विधायक दल के नेता सह CM के नाम का ऐलान जल्द किया जाएगा।

ऑब्जर्वर ने कांग्रेस आलाकमान को भेजी रिपोर्ट, CM के नाम का ऐलान जल्द

All the procedures of the Congress Legislature Party meeting have been completed. The observers met all the MLAs separately and recorded their views. Now they will submit their report to the Congress leadership and after that, we will announce the next leader of the… https://t.co/7RNKEc1CW6 pic.twitter.com/sGGnjOdUGC

— ANI (@ANI) May 14, 2023
9:26 PM, 14 May

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के संकेत हैं। पूर्व सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के समर्थकों की नारेबाजी के विजुअल सामने आए हैं।

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के समर्थकों की नारेबाजी,

Bengaluru: Supporters of Karnataka Congress president DK Shivakumar raise slogans#KarnatakaElectionResults2023 pic.twitter.com/ElUPaAE9Uk

— ANI (@ANI) May 14, 2023
9:01 PM, 14 May

विधायकों का लेटर जारी

कांग्रेस विधायक दल ने सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल के नेता के चयन को एआईसीसी अध्यक्ष के निर्णय पर छोड़ने का फैसला किया है।

8:57 PM, 14 May

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में फैसला

बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल में जारी कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल के नेताओं के चयन को AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्णय पर छोड़ने का फैसला किया है।

8:41 PM, 14 May

बेंगलुरु: सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के समर्थकों ने शांगरी-ला होटल के बाहर नारेबाजी की, इसी होटल में सीएलपी की बैठक चल रही है।

समर्थकों का जमावड़ा

Bengaluru: Sloganeering by the supporters of Siddaramaiah and DK Shivakumar outside the Shangri-la hotel where CLP meeting is underway#KarnatakaElectionResults pic.twitter.com/Fi2ck3LjxR

— ANI (@ANI) May 14, 2023
8:39 PM, 14 May

कर्नाटक: बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक चल रही है

विधायक दल की बैठक जारी

Karnataka: Congress CLP meeting underway in Shangri-la hotel in Bengaluru pic.twitter.com/slYV5BGS5m

— ANI (@ANI) May 14, 2023
7:55 PM, 14 May

बेंगलुरू: कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक के लिए कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार होटल पहुंचे।

CLP की बैठक में डीके शिवकुमार

Karnataka Congress president DK Shivakumar arrives at Shangri-la Hotel in Bengaluru for CLP meeting pic.twitter.com/fQRa0frk9c

— ANI (@ANI) May 14, 2023
7:03 PM, 14 May

समर्थकों ने की नारेबाजी

कर्नाटक: सिद्धारमैया के समर्थकों ने बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल के बाहर सिद्धारमैया के समर्थन में नारेबाजी की।

7:02 PM, 14 May

कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

बैठक में पहुंचे सिद्धारमैया

Senior Congress leader and former Karnataka CM Siddaramaiah arrives at Shangri-La hotel in Bengaluru for CLP meeting pic.twitter.com/MP33Hg2F55

— ANI (@ANI) May 14, 2023
6:07 PM, 14 May

बेंगलुरू: कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के समर्थक उनके घर के बाहर जमा हुए। समर्थकों ने 'वी वॉन्ट डीके' के नारे लगाए।

'वी वॉन्ट डीके' के लगे नारे

Huge number of supporters gathers outside the residence of Karnataka Congress president DK Shivakumar in Bengaluru and raise slogans of 'We want DK Shivakumar as CM' pic.twitter.com/wk5u74UWD9

— ANI (@ANI) May 14, 2023
6:03 PM, 14 May

डीके शिवकुमार का घर पर स्वागत

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

5:57 PM, 14 May

दिल्ली: कर्नाटक सीएम के फैसले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज होगी और आलाकमान को रिपोर्ट सौंपेगी जिसके बाद आलाकमान मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करने में समय लेगा

आलाकमान को सौंपी जाएगी रिपोर्ट, फिर होगा सीएम का फैसला

Delhi: CLP meeting will be held today and will hand over the report to the high command after which the high command will take its time to declare the name of the CM: Congress president Mallikarjun Kharge pic.twitter.com/aN73izKr8G

— ANI (@ANI) May 14, 2023
5:15 PM, 14 May

सभी 5 वादों को लागू करेंगे-खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कैबिनेट बनने के बाद हम अपने घोषणापत्र में जनता से किए सभी 5 वादों को लागू करेंगे।

5:14 PM, 14 May

दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए खड़गे ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने बीजेपी को नकार कर कांग्रेस पार्टी को फिर से सत्ता में ला दिया है। लोगों ने हमें रिकॉर्ड संख्या में वोट दिए हैं।

'जनता ने बीजेपी को नकार'

People of Karnataka have rejected BJP and brought the Congress party back to power. People have given us a record number of votes. We will implement all 5 promises that we made to the public in our manifesto after we form our cabinet: Congress president Mallikarjun… pic.twitter.com/sbUQsCbEZ0

— ANI (@ANI) May 14, 2023
5:12 PM, 14 May

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के स्वागत के लिए उनके घर के बाहर भारी संख्या में समर्थक जमा हो गए।

समर्थकों का स्वागत में जमावड़ा

Delhi: Huge number of supporters gathered outside the residence of Congress president Mallikarjun Kharge to welcome him. pic.twitter.com/odICqk8dyS

— ANI (@ANI) May 14, 2023
5:11 PM, 14 May

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे।

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे खड़गे

Congress president Mallikarjun Kharge reaches Delhi airport. pic.twitter.com/ltNdCeGwd7

— ANI (@ANI) May 14, 2023
4:49 PM, 14 May

कर्नाटक सीएम पर खड़गे का बयान

कर्नाटक के मुख्यमंत्री चुनने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारे समीक्षक बैंगलुरु गए हैं, वे शाम में वहां पहुंचेंगे। इसके बाद कांग्रेस विधायक दल (CLP) की मीटिंग होगी। बैठक के बाद आलाकमान निर्णय लेंगे।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री चुनने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारे समीक्षक बैंगलुरु गए हैं, वे शाम में वहां पहुंचेंगे। इसके बाद कांग्रेस विधायक दल (CLP) की मीटिंग होगी। बैठक के बाद आलाकमान निर्णय लेंगे।

3:49 PM, 14 May

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को वोट दिया है और मुझे उम्मीद है कि वे अपने वादे पूरे करेंगे। हम कड़ी मेहनत करेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

The results of the Karnataka elections have been announced. The people of Karnataka have voted for the Congress party and I hope they fulfil their promises. We will work harder and perform better: AIMIM chief Asaduddin Owaisi pic.twitter.com/yvcmFLnL5z

— ANI (@ANI) May 14, 2023
3:48 PM, 14 May

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बजरंग दल अलग है और बजरंग बली अलग हैं। बजरंग दल नफरत और हिंसा की राजनीति फैलाने में विश्वास करता है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा कि कोई भी संगठन, जो कानून तोड़ता है, धार्मिक घृणा, धार्मिक कट्टरता फैलाता है, सांप्रदायिक हिंसा फैलाता है, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

2:40 PM, 14 May

डीके शिवकुमार ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि सिद्धारमैया के साथ मेरे मतभेद हैं लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूं कि हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। मैंने कई बार पार्टी के लिए कुर्बानी दी है और सिद्धारमैया जी के साथ खड़ा हुआ हूं। मैंने सिद्धारमैया को सहयोग दिया है।

1:59 PM, 14 May

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि हमने जो कर्नाटक में भाजपा सरकार पर 40% भ्रष्ट सरकार का आरोप लगाया था, वह आरोप लोगों ने सच माना इसलिए लोगों ने कांग्रेस को भारी बहुमत दिया है। अब जब हम सरकार बना रहे हैं तो हमें कार्रवाई करनी पड़ेगी। मैं ठीक वही मांग राजस्थान में कर रहा हूं और पिछले 4 साल से कर रहा हूं।

1:58 PM, 14 May

मेरी पार्टी अध्यक्ष के साथ अनऔपचारिक बैठक हुई है और हमने कुछ मुद्दों पर चर्चा की है। हम चुने हुए प्रत्याशियों की बैठक बुलाएंगे और एक गहन विश्लेषण करेंगे। हम लोकसभा में वापसी करेंगे: बसवराज बोम्मई

READ MORE

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+