कर्नाटक सरकार पर कांग्रेस का तंज, कहा-PM से सीख रहे बोम्मई, रोजगार के बजाय विज्ञापन पर खर्च रहे 4.5 करोड़'

आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट (जीआईएम) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में होगा। इस मीट को सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार कोई मौका नहीं छोड़ना चाह रही है। इसी क्रम में बोम्मई सरकार ने प्रचार के लिए 5 मिनट के वीडियो के लिए 4.5 करोड़ का एक फिल्म कंपनी के साथ समझौता कर लिया था। जिसको लेकर सियासत गरमा गई है। इस पूरे मामले को लेकर कर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा की बोम्मई सरकार पर हमला बोला है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे ने कहा कि सरकार, राज्य में नौकरियां देने पर पूरी तरह से विफल रही है। बावजूद ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के प्रमोशन के लिए 4.5 करोड़ रुपए सिर्फ 5 मिनट के प्रचार वीडियो पर खर्च कर रही है।

Priyank kharge

राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व मंत्री प्रियांक ने एक ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा उद्योग विभाग मोदी सरकार की कार्यशैली से सीख ले रहा है। विभाग की तरफ से पिछले 3 वर्षों में कोई रोजगार पैदा नहीं किया गया। वहीं, अब लोगों को गुमराह करने के लिए विज्ञापन किया जा रहा है और सिर्फ 5 मिनट के प्रोमो के लिए 4.5 करोड़ रुपया खर्च किया जा रहा है।

विरोध के बाद आदेश रद्द करने को लेकर मंत्री मुरुगेश निरनानी ने लिखा पत्र
मामले को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदेश सरकार पर हमलावर बनी हुई है। यही वजह है कि राज्य सरकार ने फिल्म कंपनी के साथ इस सौदे को रद्द करने का आदेश दिया है। कर्नाटक के वाणिज्य और उद्योग विभाग के मंत्री मुरुगेश निरनानी ने 21 अक्टूबर को विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, ईवी रमना रेड्डी को एक पत्र लिखा था। इस पत्र के जरिए उन्होंने कहा कि प्रोडक्शन कंपनी के साथ इस सौदे को रद्द किया जाए। क्योंकि, वर्तमान आर्थिक परिदृश्य को देखते हुए इतनी बड़ी राशि सिर्फ 5 मिनट के विज्ञापन के लिए नहीं खर्च किया जा सकता है। ऐसे में समझौते को तुरंत रद्द किया जाए।

आपको बता दें कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट छह साल के अंतराल के बाद 2 नवंबर से 4 नवंबर तक बेंगलुरु में होने वाली है। सरकार की तरफ से दिए आंकड़ों के मुताबिक राज्य, ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2022 में 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश पर मुहर लग सकती है।

ये भी पढ़ें- पुरानी पेंशन बहाल, 9000 शिक्षक नियमित, लगातार अपने वादों पर आगे बढ़ रही भगवंत मान सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+