Karnataka chunav: 'वाह अम्मा दिल जीत लिया...', कर्नाटक चुनाव में 106 साल की जानकी बाई ने डाला वोट
कर्नाटक चुनाव में 106 साल की बुजुर्ग महिला जानकी बाई 10 मई को पोलिंग बूथ पहुंची। इस दौरान बुजुर्ग महिला जानकी बाई ने चन्नागिरी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ संख्या 254 में अपना वोट डाला।

Karnataka chunav: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बुधावर 10 मई को सुबह 7 बजे से 224 सीटों पर मतदान जारी है। 11 बजे तक 20.99 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। कर्नाटक चुनाव में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग में वोटिंग के प्रति उत्साह देखने को मिला।
कर्नाटक चुनाव में 106 साल की बुजुर्ग महिला जानकी बाई अपने मताधिकार का प्रयोग करने पोलिंग बूथ पर पहुंची। बुजुर्ग महिला जानकी बाई ने चन्नागिरी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ संख्या 254 में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने जनता से भी वोट डालने की अपील की।
बता दें, जैसे ही 106 वर्षीय जानकी बाई वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंची तो अधिकारियों ने उनकी वोट डलवाई। इसके बाद कुछ अधिकारी उनके साथ सेल्फी लेते भी हुए नजर आए। वयोवृद्ध जानकी बाई लाठी लेकर अकेली वोट डालने पहुंची थी। उनकी इस तस्वीर को Davangere Zilla Panchayat के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है।
वहीं, इस तस्वीर के नीचे सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट भी कर रहे है। एक यूजर्स ने लिखा, 'वाह अम्मा दिल जीत लिया'। कर्नाटक चुनाव में बुजुर्ग महिलाओं और विकलांगों में खासा उत्साह देखने को मिली है और कई तस्वीरें भी सामने आई है।
Recommended Video

बता दें कि कर्नाटक में निष्पक्ष मतदान कराने और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोके के लिए कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है। कर्नाटक पुलिस के अलावा अर्ध सैनिक बलों की कई कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके साथ ही पड़ोसी राज्यों से भी पुलिस बल बुलाया गया है।
वहीं, कर्नाटक चुनाव में लगभगल 3 लाख मतदान कर्मियों को तैनाती की गई है। बता दें कि राज्य में 5.3 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, इनमें 11.71 लाख वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे।
-
World Water Day 2026: बढ़ती जा रही सिलिकॉन सिटी की प्यास, डरा देगा बेंगलुरु में पानी की किल्लत का सच -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications