क्रिकेट इतिहास में पहली बार, भारत में खेला जाएगा BBL का ओपनिंग मैच, PM मोदी का बड़ा ऐलान

Big Bash League opening match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल के रिश्ते और मजबूत होने जा रहा है। आईपीएल की तरह ऑस्ट्रेलिया की पॉपुलर घरेलू टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (BBL) का 2026-27 सीजन का ओपनिंग मैच इस बार भारत में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शुक्रवार यानी 10 जुलाई को अपनी तीन दिवसीय भारत-ऑस्ट्रेलिया रणनीतिक वार्ता के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में इसकी आधिकारिक घोषणा की।

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा मैच (Big Bash League opening match)

यह पहला मौका होगा जब बिग बैश लीग का कोई आधिकारिक मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई धरती से बाहर आयोजित किया जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने भी इस मुकाबले की पुष्टि कर दी है। दिसंबर 2026 में होने वाला यह सीजन ओपनर मैच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कोचर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। अभी डेट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह मुकाबला दिसंबर में खेला जाना तय है।

Big Bash League 1

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्यों लिया यह फैसला

इस टूर्नामेंट को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का भी पूरा सपोर्ट मिल रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक इस कदम का मुख्य उद्देश्य दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बाजार (भारत) में अपनी पहुंच का विस्तार करना है। मौजूदा समय में भारत में बिग बैश लीग के प्रसारण अधिकार साल 2030 तक जियोस्टार के पास हैं।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे दोनों प्रधानमंत्री

इस घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज और विक्टोरिया की प्रीमियर जेसिंटा एलन भी मौजूद थीं। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शेयर क्रिकेट प्रेम को लेकर कहा कि एमसीजी में कदम रखना किसी भी भारतीय के लिए दो तरह की भावनाएं पैदा करता है। भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच और यह अहसास कि हमारे दोनों देशों में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून की तरह है।

IND vs ENG: भारतीय टीम को लगा डबल झटका, 2 खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दोनों मैचों से बाहर
IND vs ENG: भारतीय टीम को लगा डबल झटका, 2 खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दोनों मैचों से बाहर

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज यहां अंतिम ओवर के रोमांच का कोई दबाव नहीं है। इसके बजाय, खेल का आनंद, हमारी दोस्ती की गर्माहट और भावी चैंपियन की ऊर्जा है। बिग बैश लीग के कार्यकारी महाप्रबंधक एलिस्टेयर डॉब्सन ने कहा कि इस मैच को चेन्नई में आयोजित करने का उद्देश्य लीग को नए दर्शकों से जोड़ना है। इस आयोजन को ऑस्ट्रेलियाई सरकार और 'सेंटर फॉर ऑस्ट्रेलिया-इंडिया रिलेशंस' का पूरा सहयोग मिल रहा है।

IND vs ENG: आईपीएल के शेरों को इंग्लैंड ने दी 14 ओवर में मात, चौथा टी20 जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा
IND vs ENG: आईपीएल के शेरों को इंग्लैंड ने दी 14 ओवर में मात, चौथा टी20 जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा

इस मुकाबले के साथ ही चेन्नई में एक बड़े सांस्कृतिक उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें फिल्म और कला क्षेत्र के कई कार्यक्रम शामिल होंगे। डॉब्सन के मुताबिक यह आयोजन दोनों देशों के बीच पर्यटन, खेल उद्योग और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

IND vs ENG: चौथे टी20 में भारत की हार के 5 सबसे बड़े गुनहगार, वैभव सूर्यवंशी सहित ये खिलाड़ी रहे फ्लॉप
IND vs ENG: चौथे टी20 में भारत की हार के 5 सबसे बड़े गुनहगार, वैभव सूर्यवंशी सहित ये खिलाड़ी रहे फ्लॉप
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+