Karnataka Road Accident: बीदर में ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर, 7 महिलाओं की मौत
कर्नाटक के बीदर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शुक्रवार की देर शाम एक ट्रक और एक ऑटो रिक्शा की टक्कर हो गई। जिससे ऑटो में सवार 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। यह हादसा बेमलखेड़ा गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक मृतक और घायल सभी बुडामनहल्ली गांव के हैं।

ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर इतनी जोरदार हुई कि पलभर में चींख-पुकार मच गई। यह देखकर आसपास के लिए भी इकट्ठा हो गए। वहीं,घायलों को इलाज के लिए बीदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीदर पुलिस के मुताबिक घायलों का इलाज चल रहा है। जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में FIR दर्ज कर ली गई। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें पार्वती (40), प्रभावती (36), गुंडम्मा (60), यदम्मा (40), जगम्मा (34), ईश्वरम्मा (55) और रुक्मिणी बाई (60) शामिल हैं। हादसे में ट्रक और ऑटो रिक्शे के ड्राइवर भी घायल हुए हैं। साथ ही घायलों में दो लोगों की हालात भी नाजुक बनी हुई है।
मजदूरी करके घर लौट रही थीं महिलाएं
बीदर पुलिस के मुताबिक जान गंवाने वाली सभी महिलाएं दिहाड़ी मजदूर थीं और सभी मजदूरी करके घर लौट रही थीं। जैसे ही ऑटो बेमलखेड़ा गांव के पास पहुंचा वैसे ही ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो रिक्शे में सवार 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए।
ये भी पढ़ें- कर्नाटक के विधायक रेणुकाचार्य के लापता भतीजे की नहर में गिरी कार में मिली लाश












Click it and Unblock the Notifications