कर्नाटक के विधायक रेणुकाचार्य के लापता भतीजे की नहर में गिरी कार में मिली लाश
कर्नाटक के विधायक रेणुकाचार्य के लापता भतीजे की नहर में गिरी कार में मिली लाश
Karnataka: कर्नाटक के होन्नाली विधायक रेणुकाचार्य का भतीजा चंद्रशेखर रविवार से लापता था जिसकी तीन दिन बाद लाश होन्नाली में एक नहर में अपनी कार में बरामद मिली है नहर में मिली कार में लाश मिलने के बाद जांच के लिए पुलिस की स्पेशल टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच कर रही है।

एसपी सीबी ऋष्यंत ने कहा कि कार में शव मिला है। सभी एंगल से जांच की जाएगी। फोरेंसिक और विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंच चुकी है। विधायक के बड़े भाई एमपी रमेश ने मंगलवार को बेटे चंद्रशेखर के लापता होने की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थ।
पुलिस के अनुसार चंद्रशेखर शिवमोग्गा से होनाली लौट रहा था लेकिन घर नहीं पहुंचा था जिसके बाद उसके लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई गई। हालांकि पुलिस ने कहा कि कार में पानी में लंबे समय तक शव रहने के कारण काफी सड़ चुका है, देखने में चंद्रशेखर का ही लग रहा है।
चंद्रशेखर आखिरी बार कब नजर आया था इसलिए पुलिस जांच कर पता लगा रही है। रिपोर्ट लिखे जाने के बाद जिला पुलिस ने विधायक के भतीजे को खोजने के लिए गहन सर्च अभियान चलाया।
लापता होने के पूरे दो दिन बीतने के बाद आज तीसरे दिन गुरुवार को कर्नाटक के दावणगेरे जिले के कददगट्टे में तुंगा नहर के अंदर व्हाइट कलर की एसयूपी कार मिली। जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से बहार निकलवाया।जब कार खोली गई तो उसमें बड़ी ही बुरी स्थिति में विधायक के भतीजे चंद्रशेखर का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस हादसा हुआ या हत्या की गई सभी एंगल से जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications