कर्नाटक के गृहमंत्री बोले- ऑटोरिक्शा ब्लास्ट का आतंकी लिंक जल्द आएगा सामने

Karnataka autorikshaw blast: कर्नाटक के मैंगलुरू में जिस तरह से ऑटोरिक्शा में ब्लास्ट हुआ था उसके बाद इस पूरे मामले की जांच हो रही है। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी और राज्य की पुलिस ने इस ब्लास्ट की जांच शुरू कर दी है। दरअसल इस ब्लास्ट के बाद शीर्ष पुलिस अधिकारी प्रवीन सूद ने कहा था कि यह आतंकी घटना है। उनके इस बयान के बाद ज्ञानेंद्र ने कहा कि शनिवार की दोपहर को मैंगलुरू में चलती हुई ऑटो में ब्लास्ट हुआ था। ब्लास्ट में ड्राइवर घायल हो गया था, उसका इलाज चल रहा है, वह फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है। जांच के बाद कर्नाटक की पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि यह आतंकी घटना है।

Araga Jnanendra

गृहमंत्री ने कहा कि इस ब्लास्ट के पीछे किसी बड़े आतंकी संगठन का हाथ हो सकता है। एक या दो दिन में सभी जानकारियां सामने आएंगी। पिछले कुछ सालों में करावली क्षेत्र में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं, इस ऐंगल से मामले की जांच हो रही है। जल्द ही सच सामने आएगा। शनिवार की सुबह कर्नाटक के डीजीपी प्रवीन सूद ने ब्लास्ट को आतंकी घटना बताया था। उन्होंने कहा था कि अब यह स्पष्ट है कि यह आतंकी हमला है। यह किसी हादसे की वजह से नहीं हुआ है बल्कि जानबूझकर किया गया आतंकी हमला है ताकि बड़े से बड़ा नुकसान पहुंचाया जा सके।

रिपोर्ट के अनुसार यह धमाका काफी बड़ा नहीं था। यह आईडी को दूसरी जगह पहुंचाया जा रहा था। जो यात्री ऑटो में था उसके पास कुकर था, जिसके भीतर संदिग्ध आईडी था। कुकर में एमएटी पैटर्न से जुड़े सामान थे। इसके अलावा इसमे 4 ड्यूरासेल बैटरी, सर्किट टाइप तार थे। सूत्र के अनुसार यात्री ने रेलवे स्टेशन रोड से ऑटोरिक्शा लिया था। उसने ऑटो ड्राइवर पुरुषोत्तम से कहा वह उसे पंपवेल सर्किल पर लेकर चले यह जगह मैंगलुरू से उडुपी को जोड़ता है। एनआईए की टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौके पर बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड पहुंचा और मामले की जांज शुरू की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+