कर्नाटक: अदालत के आदेश के विरुद्ध हिजाब पहनकर परीक्षा लिखने की अनुमति देने पर 7 शिक्षक सस्पेंड
कर्नाटक के गडग जिले में एसएसएलसी छात्रों को हिजाब पहनकर परीक्षा में बैठने की अनुमति देने के आरोप में दो मुख्य निरीक्षकों सहित सात शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है।
बेंगलुरु, 30 मार्च। कर्नाटक में शुरू हुआ हिजाब विवाद अभी तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के गडग जिले में एसएसएलसी छात्रों को हिजाब पहनकर परीक्षा में बैठने की अनुमति देने के आरोप में दो मुख्य निरीक्षकों सहित सात शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है।

वीडियो वायरल होने पर गिरी गाज
मीडिया में हिजाब पहनकर परीक्षा दे रही छात्रा का वीडियो वायरल होने के बाद अध्यापकों पर ये कार्रवाई हुई। यह घटना गडग के सीएस पाटिल बॉयज हाई स्कूल और सीएस पाटिल गर्ल्स हाई स्कूल के परीक्षा केंद्रों पर हुई। लोक शिक्षण के उप निदेशक बसवलिंगप्पा जी.एम. उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करते हुए छात्रों को हिजाब पहनकर परीक्षा लिखने की अनुमति देने के लिए शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी किया।
इन शिक्षकों पर गिरी गाज
जिन शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है उनमें एस.यू. होक्कलड, एस.एम. पत्तर, एस.जी. गोडके, एस.एस. गुजामगड़ी और वी.एन. किवूदार शामिल हैं। इनके अलावा मुख्य पर्यवेक्षक के.बी. भजंत्री और बी.एस. होनागुडी को भी निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: 'अगर कोई लड़की हिजाब पहनती है, तो ये...', हिजाब विवाद में कूदीं मिस यूनिवर्स हरनाज, दिया बड़ा बयान
जांच अधिकारियों से हुआ शिक्षकों का विवाद
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि गडग तहसीलदार द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी, जिन्होंने विजुअल मीडिया में रिपोर्ट के बाद और मौके पर जांच के बाद स्कूलों का दौरा किया था। आदेश में यह भी कहा गया है कि जिन शिक्षकों ने अदालत के आदेश का उल्लंघन किया था, उनका मौके पर जांच करने गए सरकारी अधिकारियों से भी विवाद हुआ था। निलंबित शिक्षक सीएस पाटिल हाई स्कूल सहित विभिन्न सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications