सास-ससुर ने बहू से हनीमून को लेकर कह दी ऐसी बात, मामला पहुंंचा कोर्ट

सास-ससुर ने हनीमून पर हुए खर्च की बात कहकर बहू से 5 लाख रुपए मांगकर लाने को कहा। जब डिमांड पूरी नहीं हुई तो वे बहू को प्रताड़ित करने लगे।

बेंगलुरु। देश में दहेजलोभी, बहू के परिजनों से पैसा ऐंठने के लिए नए-नए तरीके तलाशते रहते हैं। बेंगलुरु में एक 24 साल की युवती ने अपने पति और सास-ससुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में महिला ने कहा है कि सास-ससुर ने उनको हनीमून के खर्चे के तौर पर 5 लाख रुपए, मां-बाप से मांगकर लाने को कहा। पुलिस ने इस मामले में देहज निरोधक कानून के तहत केस दर्ज कर लिया। Read Also: युवक 3 साल में कर चुका पांच शादियां, वजह है चौंकाने वाली

dowry

युवती की शादी 2015 के अगस्त में हुई थी। राममूर्तिनगर पुलिस स्टेशन में इसी साल अगस्त में युवती ने पति और सास-ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद केस दर्ज किया गया था। युवती के अनुसार, शादी में पति के परिवार की सारी मांगें उनके मां-बाप ने पूरी की थी। दहेज के तौर पर कैश और अन्य चीजें दी गई थीं। लेकिन इसके बाद भी सास-ससुर ने हनीमून ट्रिप पर 5 लाख खर्च होने की बात बताकर इतने पैसे मां-बाप से मांगकर लाने को कहा। वे अपने बेटे के लिए एक कार खरीदना चाहते थे।

युवती ने शिकायत में कहा था कि जब सास-ससुर की 5 लाख रुपए की मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल में उनको शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जाने लगी और घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस केस दर्ज कराया। अगस्त, 2016 में जब यह केस दर्ज किया गया था तब पुलिस को युवती के पति और सास-ससुर घर पर नहीं मिले थे। पुलिस स्टेशन आकर पति ने बाद में दावा किया के वे अमेरिका चले गए थे और अक्टूबर में वापस लौटे हैं। पति को हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत देते हुए केस की जांच कर रहे अधिकारी से कहा है कि वे पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति से विवाद का निपटारा करने की कोशिश करें। Read Also: तेरह साल साल तक सेक्स गुलाम बनाकर उसके साथ हुआ रेप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+