युवक 3 साल में कर चुका पांच शादियां, वजह है चौंकाने वाली
24 साल के इस शख्स ने आराम से बिना कोई काम करे जीने के लिए शादियां करने का नुस्खा निकाला था, लेकिन पांचवी शादी के बाद उसकी किस्मत ने साथ नहीं दिया।
पटना। 24 साल का रणवीर कुमार इस समय शेखपुरा के अस्पताल में भर्ती है, उसको ससुराल वालों ने जमकर पीटा है। इतना ही नहीं पुलिस भी रणवीर के ठीक होने का इंतजार कर रही है, जिससे वो उसे गिरफ्तार कर सके। इस सबके पीछे वजह हैं रणवीर की शादियां।

बिहार के शेखपुरा में इन दिनों रणवीर कुमार के कारनामों के चर्चे हैं। रणवीर पिछले तीन साल में पांच शादियां कर चुका है। पांचवी शादी के बाद आखिर उसके कारनामे का ससुराल वालों को पता चल गया और उन्होंने जमकर उसकी पिटाई कर दी।
रणवीर सिंह ने हाल ही में अररिया के धनकौल गांव की लड़की से शादी की थी, वहां उसने खुद को कुंवारा बताया था और काफी अच्छे से सभी रस्में की थी।
ऐसा खुला रणवीर की शादियों का राज
धनकौल की रहने वाली रणवीर की बीवी पिछले हफ्ते अपने मायके गई तो वहां उसकी मुलाकात रणवीर के एक रिश्तेदार से हो गई। उसने उसकों बताया गया कि रणवीर की वो पहली नहीं पांचवी बीवी है और ये शादियां उसने पिछले तीन साल में की हैं।
रणवीर की सच्चाई जान उसकी बीवी और परिजनों के होश उड़ गए, उन्होंने रणवीर को बहाने से ससुराल बुलाया और फिर जमकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया। रणवीर को इतना मारा गया था कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
दहेज के लिए करता था शादियां
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रणवीर बेरोजगार है और वो दहेज के लिए जल्दी-जल्दी शादी करता था। रणवीर दहेज में मिले सामान से ही अपना खर्च चलाता था।
दहेज में मिले सामान के खत्म हो जाने के बाद रणवीर या तो खुद बीवी को छोड़ देता या फिर ऐसा हालात बना देता कि पत्नी खुद ही उससे दूरी बना लेती। शादी से पहले वो ये भी सुनिश्चित करता था कि दहेज में सोना, चांदी और कीमती सामान भी मिले।
पुलिस ने बताया कि उसके परिवार वालों ने उससे दूरी बनाई हुई है। साथ ही वो अपने बारे में किसी से ज्यादा बात नहीं करता था, यहां तक कि उसके कई पड़ोसियों को भी उसके तीन साल में पांच शादी कर लेने की खबर नहीं है।
पुलिस अब रणवीर को सबक सिखाने की तैयारी कर रही है। पुलिस रणवीर की पहली चारों बीवियों से संपंर्क करने की कोशिश कर रही है, ताकि उनके भी बयन लेकर रणवीर के खिलाप केस को मजबूत किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications