हर्ष हत्याकांड: अपराधियों ने नशे की हालत में की हर्ष की हत्या- पुलिस ने जताया शक
कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हुई हत्या के मामले की जांच कर रही शिवमोग्गा पुलिस टीम को संदेह है कि पांच लोगों के गिरोह ने नशे की हालत में इस कृत्य को अंजाम दिया।
बेंगलुरु, 22 फरवरी। कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हुई हत्या के मामले की जांच कर रही शिवमोग्गा पुलिस टीम को संदेह है कि पांच लोगों के गिरोह ने नशे की हालत में इस कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक बी एम लक्ष्मी प्रसाद ने संवाददाताओं से हुई बातचीत में कहा कि टीम सभी एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

Recommended Video
पुलिस ने और दो लोगों को किया गिरफ्तार
इस बीच हर्ष की हत्या के मामले में दो और लोगों बुद्ध नगर निवासी खसिफ (30) और जेपी नगर निवासी सैयद नदीम (20) को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जो इसी जिला मुख्यालय कस्बे के रहने वाले हैं। हर्षा की रविवार रात शहर के भारती नगर में कथित तौर पर पुरुषों के एक समूह ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी, जो एक कार में आए थे। पुलिस को हत्या में सात लोगों के शामिल होने का संदेह है।
अपराधी का 6 महीने पहले हुआ था हर्ष से झगड़ा
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो लोगों में से एक का 6 महीने पहले हर्ष से मामूली झगड़ा हुआ था। हर्ष ही हत्या के पीछे अभी तक यही एक वाजिव कारण पता चल सका है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि कहीं इनका किसी संगठन से संबंध तो नहीं है। एसपी ने कहा कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए डीएसपी के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गई हैं।
यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन संकट पर बोले राजनाथ- हम बातचीत के हक में, युद्ध हुआ तो दो-तीन मुल्कों का...
अपराधियों का कराया जाएगा टेस्ट
बताया जाता है कि हत्या करने के बाद दोनों तलगुप्पा-बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन से बेंगलुरु भाग गए थे। हालांकि विशेष जांच दल के अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया और अन्य तीन संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों का मैकगैन अस्पाल में टेस्ट किया जाएगा कि कहीं उन्होंने नशे की हालत में तो इस घटना को अंजाम नहीं दिया। पुलिस ने कहा कि हर्ष गौरक्षक समूहों का भी सक्रिय सदस्य था।
जिला प्रभारी मंत्री ने की हर्ष के परिजनों से मुलाकात
जिला प्रभारी मंत्री के सी नारायण गौड़ा ने हर्ष के आवास का दौरा किया और उनके माता-पिता और दोनों बहनों को सांत्वना दी। इस दौरान मंत्री ने कहा कि लोगों को दुश्मनी भुलाकर भाईचारे की भावना विकसित करनी चाहिए। उन्हें यह महसूस करना चाहिए कि हम सब एक देश के हैं। बता दें कि हर्ष की मौत के बाद शहर में 450 जवानों और 25 अधिकारियों की तैनाती की गई है।












Click it and Unblock the Notifications