हर्ष हत्याकांड: शिवमोग्गा में कर्फ्यू, धारा 144 को बढ़ाया गया, अब तक 6 लोग गिरफ्तार

कर्नाटक के शिवमोग्गा में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के बाद हिंसा और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए कर्फ्यू और धारा 144 को 2 और दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।

बेंगलुरु, 22 फरवरी। कर्नाटक के शिवमोग्गा में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के बाद हिंसा और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए कर्फ्यू और धारा 144 को 2 और दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा दो दिन और स्कूल बंद रहेंगे। लोगों को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक ही बाहर घूमने फिरने की इजाजत दी गई है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, इसके अलावा दर्जनों लोगों से पूछताछ जारी है।

Harsha Massacre,

हर्ष के खिलाफ भी दो मामले दर्ज
शिवमोग्गा के एसपी लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष के खिलाफ दो मामले दर्ज थे, जिसमें से एक धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला था और दूसरा 2016-17 में दंगा करने का मामला था।

Recommended Video

      Karnataka Murder Case: हत्‍या मामले में सभी आरोपियों की पहचान, Shivmogga में कर्फ्यू |वनइंडिया हिंदी

      यह भी पढ़ें: भारत में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना केस, बीते 24 घंटों में 13405 नए मामले, 235 की हुई मौत

      सभी आरोपियों की उम्र 20 वर्ष के करीब

      पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान काशिफ, नदीम, आसिफ और रिहान के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 20 साल या उससे कम है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि से हैं। कर्नाटक के अतिरिक्त डीजीपी प्रताप रेड्डी ने आश्वासन दिया है कि पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के काफी करीब है। उन्होंने कहा, 'सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस की टीमों द्वारा जिले के बाहर-भीतर छापेमारी चल रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।'

      जिले में सामान्य होते दिख रहे हालात

      इसी बीच कर्नाटक शहर के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि शिवमोग्गा शहर में स्थिति सामान्य हो गई है। हर्ष के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते वक्त हुई हिंसा को लेकर उन्होंने कहा कि केएस ईश्वरप्पा जुलूस का नेतृत्व नहीं कर रहे थे। वह केवल स्थानीय विधायक के रूप में जुलूस में शामिल थे। संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

      बता दें कि हर्ष की रविवार को भारती नगर इलाके में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर एक कार में बैठकर आए थे और उसे मारने के बाद वहां से फरार हो गए। हर्ष की मौत के बाद पूरे जिले में हिंसा भड़क गई, जिसके चलते पूरे जिले में कर्फ्यू लगाया गया एवं धारा 144 लागू की गई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+