भारत में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना केस, बीते 24 घंटों में 13405 नए मामले, 235 की हुई मौत
भारत में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना केस, बीते 24 घंटों में 13405 नए मामले, 235 की हुई मौत
नई दिल्ली, 22 फरवरी: भारत में कोरोना वायरस के केसों में लगातार गिरावट जारी है। दैनिक केसों के अलावा मौत की संख्या में भी गिरावट हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी 22 फरवरी के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 13 हजार 405 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना से 235 लोगों की मौत हो गई है। इसी दौरान एक दिन में 34 हजार 226 लोग कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। देश में कोरोना डेली पॉजिटिविटी रेट घटकर 1.98 प्रतिशत हो गया है।
Recommended Video

कोरोना एक्टिव केस 01 लाख 81 हजार
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, 49 दिनों के बाद सक्रिय मामलों की संख्या दो लाख से कम हो गई है। देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 81 हजार 075 है, जिसमें कुल संक्रमणों का 0.42 प्रतिशत शामिल था। देश में कुल रिकवरी की संख्या 4,21,58,510 है। वहीं कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 12 हजार 344 है।

कोरोना रिकवरी रेट 98.38%
भारत में फिलहाल कोरोना रिकवरी रेट 98.38 प्रतिशत हो गया है। लगातार 16 दिनों से दैनिक कोविड-19 मामले एक लाख से नीचे बने हुए हैं। भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 175.83 करोड़ है। कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,75,83,27,441 है। पिछले 24 घंटों में 35.50 लाख से अधिक कोविड -19 वैक्सीन खुराक दी गई है।

भारत में अब तक 76.12 करोड़ से अधिक किए गए कोरोना टेस्ट
भारत में अब तक 76.12 करोड़ से अधिक कोरोना वायरस के लिए टेस्ट किए गए हैं। जिनमें से पिछले 24 घंटों में 10 लाख 84 हजार 247 कोविड-19 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। कोरोना साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.98 फीसदी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications