धर्म बदलकर नहीं की शादी तो लड़की ने तेजाब से जलाकर चाकू से काटा ब्वॉयफ्रेंड का चेहरा

लड़की ने ना सिर्फ लड़के के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया बल्कि इसके बाद चाकू से उसके चेहरे पर कई वार भी किए। लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि लड़के का अस्पताल में उपचार हो रहा है।

बेंगलुरू। ब्वॉयफ्रेंड के शादी से इंकार पर लड़की ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि लड़के ने कभी सोचा भी नहीं होगा। 26 साल की लड़की ने ना सिर्फ लड़के के चेहरे पर तेजाब फेंका बल्कि इसके बाद चाकू से उसके चेहरे पर कई वार भी किए। मामला बेंगलुरू का है। लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि लड़के का अस्पताल में उपचार हो रहा है।

लड़की ने तेजाब से जलाकर चाकू से काटा ब्वॉयफ्रेंड का चेहरा

बेंगलुरू के श्रीरामपुरा की रहने वाली लेडिया (26) अली असगर रोड़ पर एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। लेडिया का उसके अस्पताल के पास ही में दुकान चलाने वाले जयकुमार से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पांच साल पहले दोनों तब करीब आए जब लेडिया खरीदारी के लिए जयकुमार की दुकान पर गई। इसके बाद दोनों में नजदीकी बढ़ने लगी और एक-दूसरे को डेट करने लगे। लगातार मिलते-जुलते रहने के दौरान लेडिया ने कई बार जयकुमार से शादी के लिए कहा लेकिन वो टालता रहा। जयकुमार पिछले साल शादी के लिए तैयार हो गया लेकिन लेडिया का कहना था कि वो उसके धर्म (ईसाई धर्म) में आ जाए। लेडिया जयकुमार पर ईसाई बनने का दवाब डाल रही थी, जिससे उसने इंकार कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच लड़ाई हुई और जयकुमार ने लेडिया से बात करना बंद कर दिया।

हाल ही में जब लेडिया को पता चला कि जयकुमार कहीं और शादी करने की तैयारी कर रहा है, तो लेडिया ने उसे सबक सिखाने की ठान ली। वो अपने अस्पताल से सफाई के काम में आने वाली तेजाब की बोतल और ब्लेड ले आई। इस काम में उसका कजिन सुनील भी उसे मदद कर रहा था। सोमवार की शाम जब जयकुमार अपने दोस्त पद्मनाभ के साथ मंदिर गया तो लेडिया और सुनील मंदिर के पास ही जाकर खड़े हो गए और जयकुमार के आने पर उसके चेहरे पहर तेजाब फेंक दिया। जब वो तेज दर्द से चीख रहा था, तो लेडिया ने ब्लेड से उसका चेहरा कई जगह से काट दिया। पुलिस ने मंगलवार को लेडिया को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसकी मदद करने वाला सुनील अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्द कर लिया गया है।
पढ़ें- अभिनेत्री के चेहरे पर ब्वॉयफ्रेंड ने फेंका तेजाब, हमेशा के लिए गई आंखों की रोशनी!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+