अभिनेत्री के चेहरे पर ब्वॉयफ्रेंड ने फेंका तेजाब, हमेशा के लिए गई आंखों की रोशनी!
गेसिका के चेहरे पर तेजाब हमले के बाद उनकी हालत नाजुक है। उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज एडसन पर गेसिका पर तेजाब फेंकने का आरोप है। डॉक्टरों का कहना है कि अब वो शायद ही कभी देख पाएंगी।
इटली। मिस इटली प्रतियोगिता में भाग ले चुकी और ग्लैमर की दुनिया में अपना अच्छा नाम रखने वाली 28 साल की गेसिका नोटारो अब शायद कभी नहीं देख सकेंगी। उनके चेहरे को भी प्लास्टिक सर्जरी के जरिए सुधारने की कोशिश की जाएगी, ये उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम का कहना है। गेसिका के चेहरे पर तेजाब हमले के बाद उनकी हालत नाजुक है। उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज एडसन पर गेसिका पर तेजाब फेंकने का आरोप है।

गेसिका नोटारो टीवी अभिनेत्री और टीवी प्रजेंटर का काम कर रही थीं, वो डॉल्फिन ट्रेनर भी हैं। तेजाब से हमले के बाद केसेना अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। तेजाब हमले में उनका चेहरा तो जल ही गया है, उनके कूल्हे और टांगों पर भी तेजाब गिरा है, जिससे ये हिस्सा भी बुरी तरह जल गया है। ये हमला उनके घर के बाहर ही हुआ था। हमले के बाद उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज एडसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर गेसिका से ब्रेकअप के बाद उनको प्रताड़ित करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वो बीते साल अगस्त से गेसिका को तंग कर रहा था। हालांकि एडसन ने खुद को निर्दोष बताया है और गेसिका पर तेजाब फेंकने की बात से इंकार किया है। बताया जा रहा है कि गेसिका और एडसन रिमिनी में एक एक्वेरियम में साथ काम करते थे, जहां दोनों में करीबी हुई थी।

गेसिका ने मॉडलिंग की दुनिया में काफी नाम कमाया है, वो मिस रोमांगना रह चुकी हैं। ये वहीं इलाका है, जहां वो रहती हैं। 2007 में वो मिस इटली प्रतियोगिता में भी फाइनल तक पहुंची थीं। गेसिका की दोस्त ने बताया है कि वो बेहद सौम्य स्वभाव की हैं। डॉल्फिन से उन्हें खास प्यार है, इसलिए 2014 में रिमिनी में एक एक्वेरियम में काम करना शुरू किया। पिछले कुछ समय से वो डॉल्फिन ट्रेनर के तौर पर ही ज्यादा वक्त बिता रही थीं।
पढ़ें- अस्पताल में भर्ती मरीज ने नर्स को छुआ तो डॉक्टर ने जान से मार डाला












Click it and Unblock the Notifications