कलयुगी बेटे ने पिता को रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट, शव के 15 टुकड़े कर बोरवेल में फेंका

कर्नाटक के बागलकोट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को ही मौत के घाट उतार दिया और शव के टुकड़े करके बोरवेल में भी फेंक दिया।

son killed father

कर्नाटक के बागलकोट में दिल्ली में हुए श्रद्धा वाकर हत्याकांड जैसे हमला सामने आया है। बस अंतर इतना है कि दिल्ली में लिवइन पार्टनर ने प्रेमी की हत्या की थी, जबकि बागलकोट में कलयुगी बेटे ने ही पिता की हत्या करके डेडबॉडी के 10-15 टुकड़े करके फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक कर्नाटक के बागलकोट जिले में एक 21 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या कर दी और उसके शरीर के 10-15 टुकड़े कर दिए। हत्या करने के बाद उसने अपने पिता के शरीर के अंगों को मंटूर बाईपास रोड के पास अपने खेत में एक बोरवेल में फेंक दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान 54 वर्षीय परशुराम कुलाली के रूप में हुई है। जबकि आरोपी कि पहचान विठ्ठल कुलाली है।

पुलिस के मुताबिक हत्या को 6 दिसंबर को अंजाम दिया गया था। जबकि मामले का पता मंगलवार को चला। क्योंकि मृतक की पत्नी ने उसके मीसिंग होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। बगालकोट के एसपी जयप्रकाश ने बताया कि विठ्ठल ने हत्या करने की बात कबूल ली है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि परशुराम शराबी था और शराब पीकर हर दिन घर के सदस्यों से लड़ाई करता था।

इसी बीच 6 दिसंबर को खेत में उसकी विठ्ठल से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि विठ्ठल ने अपना आपा खो दिया और एक रॉड से अपने पिता परशुराम पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। ऐसे में उसने अपने पिता परशुराम का शव छिपाने के लिए बोरबेल में डालने की कोशिश कि लेकिन बोरबेल की पाइप 7 से 8 फीट ही चौड़ी थी, जिसकी वजह से डेडबॉडी बोरबेल में नहीं घुस पाई।

इसके बाद उसने डेडबॉडी के 10-15 टुकड़े करके बोरबेल में डाल दिया। पुलिस के मुताबिक पिता और बेटे दोनों साथ में एक ही घर में रहते थे। जबकि आरोपी की मां अपने बड़े बेटे के साथ दूसरे घऱ में रहती थी। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने में विठ्ठल की मदद एक अन्य शख्स ने भी की थी। हालांकि, अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। लेकिन उसके बार में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Rajasthan में गहलोत सरकार के 6 नए जिलों की घोषणा की चर्चा, जानिए पूरा सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+