UP: सीबीआई ने 50 बच्चों के यौन शोषण के आरोप में सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर को किया अरेस्ट, घर से भारी मात्रा में सेक्स टॉयज बरामद
बांदा। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग में तैनात एक जूनियर इंजीनियर को करीब 50 बच्चों के यौन शोषण के आरोप में बांदा से गिरफ्तार किया है। जूनियर इंजीनियर राम भवन पर आरोप है कि उसने पिछले 10 सालों में 50 से अधिक बच्चों, जिनकी उम्र पांच से 16 साल के बीच है, का साथ यौन शोषण किया। आरोपी कथित तौर पर बच्चों कीग ऑनलाइन वीडियो और तस्वीरें भी बेच रहा था। सीबीआई के मुताबिक, आरोपियों के घर की तलाशी ली गई, जिसमें लगभग 8 लाख रुपए की नकदी, मोबाइल फोन, लैपटॉप, वेब-कैमरा और कई सेक्स टॉयज बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने कथित तौर पर पांच से 16 साल की उम्र के बच्चों को लुभाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक आइटम और गैजेट्स का इस्तेमाल किया।

10 सालों में तीन जिलों में हुई घटनाएं
बता दें, पिछले दस सालों में बच्चों के साथ यौन अपराध की घटनाएं प्रदेश के तीन जिलों चित्रकूट, बांदा और हमीरपुर में हुई हैं। आरोपी को बांदा जिले से गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई कोर्ट से पुलिस हिरासत की मांग करेगी, क्योंकि उनका मानना है कि जेई अकेले यह काम नहीं कर रहा था। उसके साथ और भी कई लोग शामिल थे।
जांच में सामने आई ये बातें
सीबीआई को आरोपी के ईमेल से पता चला है कि वह बाल यौन शोषण सामग्री शेयर करने के लिए कई विदेशी और भारतीय व्यक्तियों के साथ लगातार संपर्क में था। आरोपी ने इंटरनेट पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म और वेबसाइटों का उपयोग करते हुए डार्कनेट की मदद से कथित तौर पर बाल यौन उत्पीड़न सामग्री को भारी मात्रा में बनाया और शेयर भी किया। बता दें, सीबीआई ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण और शोषण से संबंधित मामलों के लिए नई दिल्ली में एक विशेष इकाई 'ऑनलाइन बाल यौन शोषण और शोषण निवारण/जांच (ओसीएसएई) बनाई गई है। यहां पर विभिन्न संदर्भ की जानकारी प्राप्त करने के अलावा, यूनिट ऑनलाइन बाल यौन शोषण और शोषण से संबंधित विभिन्न अपराधों की जांच होती है।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications