बीमार बेटी की जिंदगी बचाने के लिए मां ने उस पर चलाई ब्लेड, तंत्र-मंत्र के चक्कर में मार डाला

Bahraich news (बहराइच)। यूपी के बहराइच में तंत्र-मंत्र का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां के ताजपुर गांव निवासी एक महिला की डेढ़ साल की बेटी को टीबी की बीमारी थी। महिला ने तंत्र-मंत्र के सहारे बीमारी को ठीक करने की कोशिश की। इसके लिए उसने बेटी के शरीर को कई जगह ब्लेड से काटा जिसके चलते मासूम बेटी की मौत हो गई। गांव के चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला से पूछताछ होने पर बताया कि उसकी बेटी के खून में अपना खून मिलाने की कोशिश कर रही थी। तभी बेटी की मौत हो गई।

mother killed her daughter while attempt to cure her from disease in bahraich

कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम ताजपुर निवासी गीता का पति जमींदार गोंडा में एक भट्ठे पर मेहनत मजदूरी करता है। वह बीते सप्ताह गोंडा चला गया था। घर पर गीता अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी शिवानी व आठ वर्षीय बेटी रीता के साथ रह रही थी। शिवानी कुछ दिनों से टीबी के चपेट में थी। कई जगह गीता ने शिवानी का इलाज कराया, लेकिन ठीक नहीं हुई। इस पर गीता ने तंत्र-मंत्र के सहारे बेटी को ठीक कराने की कोशिश की। गीता ने टीबी से ग्रसित शिवानी के हाथ और गर्दन पर कई जगह ब्लेड से वार किया।

इसके बाद अपने हाथ पर ब्लेड चलाकर अपना खून बेटी के खून से मिलाने की कोशिश की। इसी प्रयास में बेटी की मौत हो गई। मासूम के मौत की सूचना आसपास के लोगों को हुई तो लोग इकट्ठा हो गए। गांव के चौकीदार गुड्डू पुत्र मिश्रीलाल ने मां द्वारा तंत्र-मंत्र के प्रयास में बेटी की हत्या करने की सूचना कोतवाली में दी। पुलिस ने बताया कि महिला को हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- प्रेमी की बाइक पर बैठाकर पति को ले गई बीवी, गला काटकर फेंक दिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+