प्रेमी की बाइक पर बैठाकर पति को ले गई बीवी, गला काटकर फेंक दिया

Bhilwara news(भीलवाड़ा)। राजस्थान के भीलवाड़ा में बड़लियास थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले मिली सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने खुलासा कर बताया कि प्रेम संबंधों में रोड़ा बने पति को पत्नी और उसके प्रेमी ने साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने इस हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी और प्रेमी ने बनाई योजना

पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी और प्रेमी ने बनाई योजना

एएसपी दिलीप सैनी ने बताया कि 12 दिसंबर की सुबह नेशनल हाइवे 758 पर रतलाम जिले के माधोपुर निवासी मिट्ठू सिंह की लाश मिली थी। गुर्जर का गला काट कर हत्या की गई थी। मृतक के भाई भेरूसिंह ने पुलिस को बताया कि मिट्ठू 29 नवंबर को मतदान के बाद पत्नी जसोदा के साथ मजदूरी पर जाने की कहकर घर से निकला था। इसके बाद पुलिस ने जसोदा को शक के दायरे में लेते हुए जांच शुरू की तो कहानी सामने आ गई। मिट्ठू सिंह, पत्नी जसोदा के साथ मजदूरी करने ठेकेदार राकेश के पास टोंक जिले के धाड़ पहुंचा। जहां दंपति ने कुछ दिन मजदूरी की, लेकिन ठेकेदार से नहीं बनी तो मिट्ठू सिंह काम छोड़कर जाने वाला था। इसी के चलते प्रेमी राकेश ने पत्नी जसोदा के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

सुनसान जगह पर गाड़ी रोककर किया हमला

सुनसान जगह पर गाड़ी रोककर किया हमला

ठेकेदार राकेश, वारदात की रात मिट्ठू सिंह व जसोदा को बाइक पर बैठाकर धाड़ से कालीरड़िया क्षेत्र में ले आया। इससे पहले रास्ते में एक होटल पर तीनों ने खाना खाया। जहां मिट्ठू सिंह को आरोपित राकेश ने शराब पिलाई थी। कालीरडिया के पास सुनसान इलाका देखकर राकेश ने बाइक रोकी। जहां विश्रांति गृह में मिट्ठू सिंह को धारदार हथियार से गला काट दिया। इसके बाद शव को विश्रांति गृह से घसीट कर बाहर फेंक दिया। हत्या के बाद जसोदा अपने मायका जबकि राकेश अपने ठिकाने पर लौट गया था।

पुलिस ने आरोपितों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपितों को किया गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि जसोदा और राकेश की लोकेशन वारदात क्षेत्र में थी। इसका खुलासा मोबाइल लोकेशन से हो सका। इसके बाद पुलिस का शक इन दोनों पर और गहरा हो गया। पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी और एक के बाद एक दोनों आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें- लड़कियों से छेड़खानी पर मनचले को भीड़ ने पीटा, जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+