भीम आर्मी नेता के पिता पर दबंगों ने बरसाई गोलियां, घटना CCTV में कैद
Baghpat News, बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में भीम आर्मी नेता के पिता पर सरेआम बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। बता दें कि घटना वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सूचना पर पहुंचे एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र जाटव को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, मामला बागपत जिले के खेकडा थाना क्षेत्र स्थित मसूरी गांव का है। सुरेंद्र जाटव के बेटे संजय ने पुलिस को बताया कि नूरपुर मुजबिदा गांव के युवक से उनकी रंजिश चल रही है। मंगलवार की सुबह आठ बजे के लगभग उसके पिता सुरेंद्र जाटव घर के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए थे। वह घर के नजदीक खड़ा हुआ था। इसी समय कार व बाइक पर सवार होकर आए सात युवकों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके पिता पर तमंचों से फायरिंग कर दी। हाथ में दो गोली लगने से पिता घायल हो गए। जब उसने विरोध किया तो हमलावरों ने उस पर फायरिंग की। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई।

7 लोगों के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज
गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना का सूचना पर पहुंचे एएसपी रणविजय सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और घटना स्थाल का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र जाटव को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। आपको बता दें कि हमलावर घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। घायल के बेटे ने 7 लोगों को नामजद करते हुए तहरीर पुलिस को दी है।

क्या कहा एएसपी ने
एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही बताया कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्दी ही सभी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जायेगा। फिलहाल घटना का वजह पुराना विवाद बताया जा रहा है।

आंबेडकर जयंती पर भी हुआ था विवाद
हसनपुर गांव निवासी संजय जाटव ने बताया कि 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर नूरपुर मुजबिदा गांव के युवकों से विवाद हो गया था। उन्होंने आंबेडकर की शोभायात्रा रोक दी थी। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया था। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसे लेकर आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं।
ये भी पढ़ें:- बागपत सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications