छेड़छाड़ आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर महिला ने मांगी इच्छामृत्यु

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के थाना दोघट क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर कलैक्ट्रेट पहुंच इच्छामृत्यु की मांग की है। दरअसल महिला टीकरी कस्बे की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी और विरोध करने पर उसकी पिटाई की थी। जिसके बाद उसने पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

bagpat woman demand euthnasia from dm

हालांकि काफी समय बीत जाने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी पक्ष लगातर उन्हें परेशान कर रहा है और कभी जिंदा जलाने की तो कभी बच्चों के अपहरण की धमकी दे रहा है। इसकी शिकायत वह कई बार थाना पुलिस सहित बड़े अधिकरियों तक गुहार लगा चुकी है, लेकिन पुलिस ने अभी किसी को गिरफ्तार तक नहीं किया है।

जिसके चलते अब महिला ने इच्छामृत्यु की मांग करते हुए डीएम से गुहार लगाई है। वहीं डीएम बागपत ने महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस विभाग को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं सीओ बड़ौत के मुताबिक महिला ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें कुछ की गिरफ्तारी भी हो चुकी है ,लेकिन प्रथमदृष्टया मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है जिसकी फिलहाल जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः बागपत: बेटे के दोस्तों ने ही की थी महिला की हत्या, पढ़ें चौंकाने वाला खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+