बागपत: बेटे के दोस्तों ने ही की थी महिला की हत्या, पढ़ें चौंकाने वाला खुलासा

बागपत। जिले की कोतवाली बड़ौत क्षेत्र मेंं एक सप्ताह पूर्व घर में घुसकर हुई महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या उसी के मृतक बेटे के दोस्तों ने इसलिए की थी, क्योंकि उन्हें शक था दोस्त की मां ने ही अवैध सबंधों के विरोध में उनके दोस्त की हत्या कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जब एक अभी भी फरार है।

police disclosed woman murder case in baghpat two arrested

5 दिसंबर को हुई थी हत्या

दरअसल, वारदात बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के शताब्दीनगर में हुई थी। 5 दिसंबर को घर में घुसकर सुदेश नाम की महिला और उसके मौसेरे भाई संजीव को गोलियों से भून दिया था, जिसमें सुदेश की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई थी, जबकि संजीव का अभी इलाज चल रहा है।शुक्रवार को बड़ौत कोतवाली पुलिस ने सुदेश की हत्या का खुलासा कर दिया। महिला सुदेश की हत्या उसके बेटे नीशू, जिसकी हत्या सुदेश की हत्या से 5 दिन पूर्व हुई थी, उसके दोस्त राजप्रताप, वीशू और लव ने की थी।

क्यों की महिला की हत्या

एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया के मुताबिक, आरोपियों को शक था कि नीशू की हत्या उसी की मां और रिश्ते के मामा ने कराई है, क्योंकि नीशू हत्या ने पहले दोस्तो को अपनी मां सुदेश और रिश्ते के मामा के बीच अवैध संबंधों के बारे में बताया था और दोनों से जान का खतरा भी बताया था। उन्हें शक था कि दोनों ने अवैध सबंध में रोड़ा बनने पर नीशू की हत्या की है, जिसके चलते लव, राजप्रताप व वीशू ने योजना बनाकर नीशू की मां सुदेश और रिश्ते के मामा संजीव पर गोलियां बरसा दी, जिसमें सुदेश की मौत हो गई जबकि संजीव का अभी दिल्ली में इलाज चल रहा है। फिलहाल, पुलिस ने राजप्रताप व वीशू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि लव अभी फरार चल रहा है और उसकी तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+