Azamgarh: मातम में बदली खुशियां, छठ पूजा के दौरान स्‍नान करते समय डूबने से दो बच्‍चों की मौत

Azamgarh के अतरौलिया थानांतर्गत भटपुरवा गांव में छठ पूजा के दौरान छाेटी सरयू नदी में चार बालक डूबे जिसमें एक की मौत हो गई, इसी तरह रानी की सराया थाना अंतर्गत तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गई

Azamgarh में परिवार के साथ छठ पर्व मनाने के लिए पहुंचे चार किशोर छोटी सरयू नदी में डूब गए। बच्चों को डूबता देख वहां पर मौजूद लोग शोर मचाने लगे जिससे तीन बच्‍चों को बचा लिया गया जबकी एक बालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद सरयू नदी के किनारे हड़कंप जैसी स्थिति देखने को मिली। डूबे हुए बच्चों को नदी से निकालने के बाद परिजनों ने लेकर दौड़ते नजर आए। इसी तरह रानी की सराय थानांतर्गत तमौली गांव में स्थित पोखरे में स्नान करते समय डूबने से एक बालकी की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि दोनों घटनओं में मृत बच्चों का शव कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Azamgarh Chath saryu nadi

एक दूसरे पर पानी छिड़कने के दौरान डूबे
जानकारी अनुसार अतरौलिया थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव की रहने वाली चमन नामक एक महिला छठ की पूजा कर रही थीं। सोमवार की सुबह चमन और परिजनों के साथ चमन का देवर सत्‍यम यादव (15) भी भरसनी गांव में सरयू नदी किनारे गया था। सरयू नदी में उतर कर महिलाएं सूर्य के उगने का इंतजार कर रही थी। इसी बीच सत्यम और उसके रिश्तेदारी से आए अभिषेक और अनिकेत नामक दो सगे भाई तथा एक अन्य बालक सरयू नदी में स्नान करने के लिए कूद गए। बताया जा रहा है कि स्‍नान के दौरान सभी बालक एक दूसरे पर पानी का छिड़काव करने लगे। पानी का छिड़काव करते-करते चारों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

शोर मचाने पर ग्रामीणों ने लगाई छलांग
बच्चों को डूबता देख सरयू नदी के जल में खड़ी महिलाएं महिलाएं शोर मचाने लगी। महिलाओं की आवाज सुनकर वहां पर मौजूद पुरुष सरयू नदी में छलांग लगा दिए। कड़ी मशक्कत कर अभिषेक और अनिकेत तथा एक अन्‍य बालक को बचा लिया गया, जबकि 15 वर्षीय सत्यम गहरे पानी में डूब गया था। काफी देर तक प्रयास करने के बाद सत्यम का शव ग्रामीणों ने बरामद किया। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। छठ पूजा कर रही उसकी भाभी का रो-रो कर बुरा हाल था।

पोखरे में स्‍नान करते समय डूबा बालक
आजमगढ़ जिले के ही रानी की सराय थाना अंतर्गत तमौली गांव में एक पोखरे पर छठ पूजा के दौरान पोखरे में स्‍नान करते समय राहुल यादव नामक बालक की सोमवार को मौत हो गई। आजमगढ़ एसपी सिटी द्वारा बताया गया कि सोमवार की सुबह में तमौली गांव में स्थिति एक पोखरे पर महिलाओं द्वारा छठ पूजा की जा रही थी। उसी समय गांव का ही रहने वाला राहुल यादव नामक एक बालक पोखरे में स्‍नान करने के लिए कूद गया। पोखरे में नहाने के लिए वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों और राहुल के पिता हेमंत द्वारा भी राहुल को मना किया गया था। मना करने के बावजूद भी तालाब में स्नान करने के लिए कूद गया। थोड़ी ही देर बाद वह गहरे पानी में चला गया। मछुआरों की मदद से पुलिस द्वारा उसके शव को तालाब से बाहर निकलवाया गया। अस्‍पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+