Anuppur News: मावठे की बारिश फिर बढ़ा कोहरे का कहर, यात्रियों से भरी मैजिक गाड़ी ट्रक में घुसी, 3 की मौत
Anuppur News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र में घने कोहरे में एक मैजिक वाहन खड़े ट्रक में घुस गया। मैजिक वाहन में सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एक दिन पहले वेंकटनगर क्षेत्र में भी एक यात्री बस हादसे का शिकार हुई, जिसमें कई यात्री बाल-बाल बचे।
मैजिक वाहन और ट्रक की टक्कर ग्राम लपटा मुख्य मार्ग पर हुई। अलसुबह मैजिक वाहन खड़े ट्रक में घुस गया। इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया था, जबकि महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पांच घायलों को अनूपपुर जिला अस्पताल रेफर किया है। घटना में मुन्नी राठौर गया प्रसाद राठौर, अनिल सोनी, निलेश नामदेव, लीलावती, इंद्रावती सभी निवासी जैतहरी घायल हैं।

मृतक प्रवीण अग्निहोत्री छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा से बाजार कर जैतहरी लौट रहें थे। भिलाई छत्तीसगढ़ से लोहा भर कर ट्रक भी जैतहरी आ रहा था। कोहरे की वजह से चार पहिया वाहन को ट्रक दिखाई नहीं दिया। इसकी वजह से टक्कर हो गई।
जैतहरी थाना प्रभारी प्रकाशचंद्र कोल ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि मुख्य मार्ग पर करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। इसके बाद वाहन से दोनों शवों को बाहर निकाल कर डायल 100 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी भेजा गया। हादसे में जान गंवाने वाले प्रवीण के पिता शालिग्राम खाट पर कपड़ा बेचते थे। प्रवीण के घर में पत्नी एक बेटी और 6 वर्षीय का बेटा है। प्रवीण अकेले अपने घर का भरण पोषण करने वाले थे। कपड़ा बेचने के लिए रोज अलग-अलग जगह के बाजार में दुकान लगाते थे।
एक दिन पहले भी हुआ हादसा
इसी तरह एक दिन पहले इलाहाबाद से बिलासपुर जा रही प्रयाग एक यात्री बस पेंड्रा मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में यात्री भी सवार थे, जिन्हें कोई चोटे नही आई है। बस चालक ने बताया कि बस वेंकटनगर के पास मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की वजह से अनियंत्रित हुई, जिसे बस ड्राइवर ने बस को रोड से नीचे उतार दिया। जिससे गंभीर हादसा होने से बच गया। बस में बैठे यात्री बाल-बाल बचे।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश
ये भी पढ़े- Anuppur SDM दीपशिखा भगत बाल-बाल बची, जीप से टकराया टैक्टर पलटा, सड़क हादसे में 3 घायल












Click it and Unblock the Notifications