Anuppur SDM दीपशिखा भगत बाल-बाल बची, जीप से टकराया टैक्टर पलटा, सड़क हादसे में 3 घायल
Anuppur SDM Deepshikha Bhagat: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ। भालूमाड़ा से शहर लौट रही एसडीएम दीपशिखा भगत की बोलेरो जीप और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। जिमसें तेज रफ़्तार ट्रैक्टर पलट गया और एसडीएम की जीप क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना में दोनों वाहन में सवार चालक बुरी तरह घायल हुए, जबकि एसडीएम के हाथ में चोटें पहुँची हैं। घटना स्थल से गूजर रहे लोगों ने हादसा देख फ़ौरन मामले की खबर नजदीकी पुलिस को की। उसके बाद राहत-बचाव कार्य शुरू हुआ।

बताया जाता है कि ग्राम दैखल के सिद्ध बाबा स्थान के नजदीक जैसे दीपशिखा भगत की भगत की गाड़ी पहुँची, तभी सामने से तेज रफ़्तार आ रहा ट्रैक्टर भिड़ गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। अधिकारी की गाड़ी सामने से बुरी तरह चरपट हो गई। ट्रैक्टर चालक को गंभीर चोटें पहुँची हैं। उधर बोलेरो गाड़ी में सवार एसडीएम और उनके सहयोगी किसी तरह वाहन से बाहर निकले।
बाद में मौके पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस कर्मचारी पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार ले लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इसमें ट्रैक्टर चालक बसंता सिंह नजदीकी गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है, जो वापस घर लौट रहा था। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि रात के वक्त नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ़्तार पर किसी तरह का कोई अंकुश नहीं हैं। नतीजतन इस तरह के आए दिन हादसे होते हैं।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications