अमरोहा: स्कूल प्रबंधक ने दिव्यांग छात्र को सबके सामने दी तालिबानी सजा
Amroha news, अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में स्कूल प्रबंधक द्वारा बच्चे को बुरी तरफ पीटे जाने का मामला सामने आया है। छात्र को तालिबानी सजा देते हुए प्रबंधक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इलाके में स्कूल प्रबंधक का दबदबा है, जिस वजह से कोई भी परिजन भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

पहले बरसाए थप्पड़, फिर डंडे से पीटा
मामला अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हरियाना गांव का है। यहां के दूल्हे खान इंटर कॉलेज में एक दिव्यांग बच्चे को कॉलेज प्रबंधक दूल्हा खान और कॉलेज के प्रधानचार्य द्वारा बुरी तरह से पीटा गया। घटना का वीडियो सामने आया, जिसमे साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह एक नाबालिग बच्चे पर दो लोग थप्पड़ बरसा रहे हैं और ठंडे से पीट रहे हैं।

क्यों दी तालिबानी सजा
जानकारी के मुताबिक, बोर्ड परीक्षा से पहले स्कूल स्टाफ द्वारा बच्चों को समझने के लिए एक कार्यक्रम किया गया था। आरोप है कि इस बच्चे ने उस कार्यक्रम की वीडियो में कॉलेज प्रबंधक की आवाज को बदल कर अपशब्द डालकर वीडियो वायरल कर दिया। जब इस बात का पता कॉलेज प्रबंधन को चला तो उन्होंने बच्चे को तालिबानी सजा दे डाली।

स्कूल प्रबंधक ने बच्चे के परिजनों पर लगाया आरोप
जब इस मामले में कॉलेज के प्रबंधक दूल्हा खान से बात की गई तो उन्होंने खुद को बेकसूर बताते हुए मामले से पल्ला झाड़ लिया। दूल्हा खान का कहना है कि बच्चे के परिवारवाले खुद सजा दिलवाने साथ लाए थे। उन्होंने खुद दस रुपए के स्टाम्प पेपर पर लिखकर भी दिया था कि आप जो सजा देंगे हमे मंजूर होगी और हम कुछ कार्यवाही भी नही करेंगे।

घटना के बाद से गांव में नहीं दिखा बच्चा
बता दें, इस घटना के बाद बच्चे का परिवार कैमरे के सामने आने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से बच्चे को गांव में भी नहीं देखा गया है। अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई भी पीड़ित परिवार की और से नहीं कराई गई है, इसका एक कारण इलाके में स्कूल प्रबंधक का दबदबा बताया जाता है।
-
PSL 2026 के दौरान लाहौर में कुदरत का तांडव, आंधी में उड़े कवर्स और ग्राउंड स्टाफ? टॉस में हुई देरी! VIDEO -
उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप












Click it and Unblock the Notifications