शिवसेना नेता सुधीर की हत्या के बाद बेटे को भी दी जा रही जान से मारने की धमकी, परिवार ने की सुरक्षा की मांग
पंजाब के अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद उनके बेटे को भी धमकी दी जा रही है। जिसकी की वजह से सूरी के बेटे सहित उनका पूरा परिवार दहशत में है। शनिवार को सुधीर सूरी के बेटे माणिक सूरी ने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी भरा फोन बाहर से आ रहा है। इस बारे में हमने डीजीपी को बताया है और लिखित में शिकायत भी दर्ज कराई है। माणिक सूरी ने कहा कि हम अपने पिता के लिए शहीद का दर्जा, लापरवाह अधिकारियों के निलंबन, अपनी सुरक्षा और आवास की मांग कर रहे हैं।

जब तक मांगे नहीं पूरी होंगी तब तक नहीं करेंगे अंतिम संस्कार
सुधीर सूरी के बेटे, माणिक सूरी ने कहा कि जबतक हमारी मांगे नहीं पूरी होंगी, तबतक हम उनका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। माणिक ने कहा कि उनके पिता को मारने से पहले एक रात पहले धमकी भरा फोन आया था। फोन करने वाले ने बोला कि वह यूके से बोल रहा है और उसका नाम अमृतपाल सिंह है। इसके बाद उसने कहा कि वह कुछ लोगों को भेज रहा है और सौदा तय हो गया। वहीं, अगले दिन पिता की चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सुधीर सूरी के बेटे ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पिता की तरफ से सुरक्षा की मांग की गई थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई थी।
धरने के दौरान मारकर की गई हत्या
आपको बता दें कि सूरी मजीठा रोड पर गोपाल मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। इस दौरान उनकी गोलीमार कर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान पुलिस भी वहां मौजूद थी। पुलिस के मुताबिक सूरी पर सूरी पर 5 से ज्यादा गोलियां चलाई गईं थीं। उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मामले में आरोपी संदीप सैंडी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं, इस घटना के विरोध में शिवसैनिक विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
7 दिन के रिमांड पर भेजा गया है सैंडी
गिरफ्तारी के बाद सैंडी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर 7 दिन के लिए भेज दिया गया। सैंडी मूलरूप से अमृतसर के कोट बाबा दीप सिंह का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी अमृतपाल सिंह के साथ वीडियो वायरल होने के आधार पर की गई है। आपको बता दें कि हत्या से पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने इसका इनपुट भी दिया था।
ये भी पढ़ें- पंजाब में हिंदू नेता सुधीर सूरी हत्याकांड पर बोले CM भगवंत मान- उनके परिवार को पूरा इंसाफ मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications