Ritabrata Banerjee: प्यार, धोखा और 49 हजार की घड़ी! कौन थी नम्रता? ऋतब्रत पर लगाया बेवफाई का आरोप

Ritabrata Banerjee : सत्ता गंवाने के बाद से बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी अब पार्टी की कलह को झेल रही हैं, जिस दल को खड़ा करने के लिए उन्होंने एड़ी-चोटी का दम लगाया था, वो ही आज बिखरने के कगार में हैं। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक बुधवार को टीएमसी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 58 विधायकों ने दावा किया है कि 'उन्होंने विधानसभा में स्पीकर रथींद्र बोस को समर्थन पत्र सौंपा है।'

जिसमें कहा गया है कि 'ऋतब्रत विधायक दल के नेता हैं और स्पीकर ने उन्हें इस बात की मंजूरी दे दी।' अगर ऋतब्रत बनर्जी का दावा सही है तो ममता बनर्जी के पास अब मात्र 22 विधायकों का ही समर्थन बचता है।

Ritabrata Banerjee

गौरतलब है कि साल 2026 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 294 सीटों में से 80 सीटें जीती थीं। फिलहाल इस खबर के सामने आने के बाद से सियासी गलियारों से सोशल मीडिया तक ऋतब्रत बनर्जी छाए हुए हैं। अगर उनके अब तक के सियासी सफर की बात की जाए तो उनका नाम हमेशा विवादों में रहा है।

ऋतब्रत बनर्जी का विवादों से है चोली-दामन का साथ

अगर आज उन्हें टीएमसी समर्थ 'बागी', 'एहसान फरामोश' और 'मतलबी' बोल रहे हैं तो आपको बता दें कि ये शब्द उनके लिए नए नहीं हैं। मालूम हो कि 15 नवंबर 1979 को कोलकाता में जन्मे ऋतब्रत बनर्जी ने एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में अपनी जर्नी की शुरुआत की थी और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के राष्ट्रीय महासचिव बने थे और इसते बाद वो CPI(M) का एक मुखर युवा चेहरा बने।

Ritabrata Banerjee

नम्रता दत्ता ने लगाए थे ऋतब्रत बनर्जी पर यौन शोषण का आरोप

साल 2014 में उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और गुटबाजी के आरोप लगने शुरू हुए जिसके बाद पार्टी ने साल 2017 में इन्हें 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया लेकिन इसी साल के अक्टूबर महीने में बेंगलुरु की एक सॉफ्टवेयर महिला, जिसका नाम, नम्रता दत्ता था, ने इन पर कथित यौन शोषण, धोखाधड़़ी और बेवफाई का आरोप लगाया था। दोनों की कुछ अतरंग तस्वीरों ने इंटरनेट पर भूचाल ला दिया था।

'शादी के नाम पर रिलेशन बनाए और फिर मुकर गए', नम्रता ने किया था दावा

नम्रता दत्ता ने कहा था कि 'उनकी मुलाकात ऋतब्रत बनर्जी से साल 2016 में एक इवेंट में हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और ऋतब्रत ने उनसे शादी का वादा किया। नम्रता के अनुसार, इसी भरोसे पर उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने थे लेकिन बाद में ऋतब्रत ने शादी से इनकार कर दिया।'

49 हजार की घड़ी, टूटता रिश्ता और गंभीर आरोप

उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और ऋतब्रत बनर्जी पर 'बेवफाई' और 'यौन शोषण' का आरोप लगाया था। यही नहीं नम्रता ने ये भी कहा था कि 'उन्होंने ऋतब्रत की कई व्यक्तिगत जरूरतों पर खर्च किया। उनके लिए एक महंगी स्मार्टवॉच भी खरीदी थी, जिसकी कीमत लगभग 49,000 रुपये थी।'

Ritabrata Banerjee

'चुप रहने के लिए 50 लाख रुपये की पेशकश'

जिसके बाद तो स्मार्ट वॉच को लेकर भी कई दिनों तक ऋतब्रत मीडिया में सुर्खियां बने रहे थे। नम्रता दत्ता का कहना था कि ऋतब्रत अक्सर आर्थिक तंगी की बात करते थे और इसी वजह से वह उनकी मदद करती रहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 'उन्हें चुप रहने के लिए 50 लाख रुपये की पेशकश की गई थी।'

ऋतब्रत बनर्जी ने लगाया छवि खराब करने का आरोप

ऋतब्रत बनर्जी ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि 'यह मामला राजनीतिक साजिश और ब्लैकमेलिंग का हिस्सा है। नम्रता उनसे 50 लाख रुपये मांग रही थी और कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर पैसे वसूलने की कोशिश कर रही थी।'

ऋतब्रत बनर्जी CPI(M) से आउट कर दिए गए

ऋतब्रत ने एक WhatsApp बातचीत के स्क्रीनशॉट भी अपलोड किए थे। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी और कहा था कि ये सब जनता में उनकी इमेज बिगाड़ने के लिए किया गया है। हालांकि कुछ दिनों तक चर्चा में रहने के बाद ये मामला शांत हो गया था लेकिन तब तक ऋतब्रत बनर्जी CPI(M) से आउट हो चुके थे।

2020 में टीएमसी से जुड़े लेकिन 2026 में पार्टी से की बगावत!

साल 2020 में वो टीएमसी से जुड़े और टीएमसी ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बने। 2024 में वह दूसरी बार राज्यसभा सांसद बने। 2026 के विधानसभा चुनाव में वह उलूबेरिया पूरबा से जीते लेकिन चुनाव हारने के बाद से ऋतब्रत बनर्जी लगातार पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रहे थे।

TMC ने ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी से निकाला

जब फर्जी सिग्नेचर का मामला सामने आया तो तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सोमवार (1 जून, 2026) को अपने विधायकों ऋतब्रत बनर्जी और संदीपान साहा को पार्टी से निष्कासित कर दिया। जिसके बाद बुधवार को ऋतब्रत बनर्जी ने खुद को पार्टी का नेता घोषित करते हुए दावा किया कि उनके पास ज्यादा विधायक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+