पंजाब में हिंदू नेता सुधीर सूरी हत्याकांड पर बोले CM भगवंत मान- उनके परिवार को पूरा इंसाफ मिलेगा
जालंधर: हिंदू नेता सुधीर सूरी कत्लकांड में पंजाब सी.एम. भगवंत मान का पहला बयान सामने आया है। मान ने कहा कि सुधीर सूरी की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके परिवार को पूरा इंसाफ मिलेगा। सी.एम. मान ने सुधीर सूरी के परिवार को भरोसा दिया है कि उन्हें पूरा इंसाफ मिलेगा। मान ने कहा कि पुलिस घटना की हर ऐंगल से जांच कर रही रही है और मामले की जांच लगातार जारी है।

जिक्रयोग्य है कि गत दिवस अमृतसर में सुधीर सूरी के कत्लकांड के बाद पंजाब सरकार को विरोधी पार्टियों द्वारा घेरा जा रहा था, जिसके बाद आज पंजाब सरकार की तरफ से पहला बयान सामने आया है, जिसमें सी.एम. मान ने सुधीर सूरी के परिवार को पूरा इंसाफ दिलाने का वायदा किया है।
इधर हुआ पंजाब बंद का आह्वान
अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दिए गए शिवसेना नेता सुधीर सूरी के विरोध में आज पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। इस संबंध में रोपड़ में बाजार बंद करने आए शिवसैनिकों को पुलिस ने घेर लिया। इस मौके पर पुलिस ने करीब आधा दर्जन शिवसैनिकों को हिरासत में लिया है। राउंड अप किए गए शिवसैनिकों में रोपड़ जिला अध्यक्ष शिवसेना के सचिव और उनके सहयोगी शामिल थे।
इससे पहले बाजार बंद करने आए शिवसैनिकों ने कहा कि वे शांति से बाजार बंद करने आए हैं और जो व्यक्ति बाजार में अपनी दुकान बंद नहीं करेगा उसका उसकी दुकान के सामने विरोध किया जाएगा। पत्रकारों से बात करने के बाद शिवसैनिक बाजार बंद करने के लिए निकला ही था कि पुलिस ने उसे घेर लिया और ले गया। रोपड़ बाजार हमेशा की तरह पूरी तरह खुला है।












Click it and Unblock the Notifications