1Cr का सोना छुपा लाए दुबई से, एयरपोर्ट पर उतरे तो धरे गए, देखिए कैसी 'खास टोपी' में भरा था

अमृतसर। व‍िदेश से सोना लाने के लिए लोगों को न जाने किस-किस तरह की तरकीबें सूझती हैं। कोई अपने गुप्‍तांग में भर लाता है तो कोई दवा-दारू की बोतलों में छुपाता है। कोई कपड़ों में तो कोई जूते में। इस बार पंजाब आए 2 लोग एक खास किस्म की टोपी (हेड गियर) में सोना छिपाकर लाए। वे जैसे ही एयरपोर्ट पर उतरे, डायरेक्टोरेट रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) के कर्मियों को भनक लग गई। फिर उनसे मिला 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत का सोना...।

men caught with gold

पंजाब के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायरेक्टोरेट रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) के आॅफिसर ने बताया कि, दुबई से आए दो लोगों से पेस्ट की शक्ल में 3.6 किलो सोना बरामद किया गया है। उस सोने की मार्केट वैल्यू तकरीबन 1.90 करोड़ है। वे लोग इसे हेड गियर (खास किस्म की टोपी) में छुपाकर लाए थे। इसी पैटर्न पर डीआरआई ने फरवरी में भी 9.2 किलो सोना पकड़ा था। डीआरआई ने इस साल कुल मिलाकर, एयरपोर्ट से 2 बार और कस्टम ने 4 बार सोना लाते लोगों को पकड़ा है। इस दरम्यान कुल 16.45 किलो सोना बरामद किया गया। जिसकी मार्केट वैल्यू 8 करोड़, 49 लाख 75 हजार के करीब बनती है।

men caught with gold

इस साल पंजाब के हवाई अड्डे पर, उपरोक्त घटनाओं में 3 महिलाओं समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए एक शख्स ने तो खुद को यूपी का बताया था। यानी, सोना छिपाकर लाने के लिए उसने पंजाब के हवाई अड्डे पर उतरना मुनासिब समझा था। हालांकि, वह पकड़ा गया था। दुबई से वह लाल रंग के कैप्सूलों में 28 लाख भर लाया का सोना भरकर लाया था। उन कैप्सूलों को उसने अपनी गुदा में छिपाया था। वह पंजाब के हवाई अड्डे पर पकड़ा गया।

men caught with gold

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+