दुबई से बुर्का में छिपा लाई 18 लाख का Gold, हवाईअड्डे पर पकड़ी, मोतियों की तरह चिपकाया
हैदराबाद। तेलंगाना की एक महिला दुबई से लौटी थी। वह बुर्का पहने थी। हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसकी तलाशी ली गई, तो अधिकारियों ने उसे वहीं रोक लिया। दरअसल, महिला ने अपने बुर्का में सोना (Gold) मोतियों के रूप में सिल रखा था।

महिला दुबई से आई हैदराबाद
बुर्के में सोना छिपाकर लाने का पता चलने पर तेलंगाना के हैदराबाद के शमशाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मौजूद लोग दंग रह गए। महिला से वहीं पर बुर्का उतरवाया गया और सोने की छोटी-छोटी गोलियां बुर्के से निकाली गईं। इसकी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। आप देख सकते हैं कि, सोना किस तरह बुर्के में चिपका हुआ था।

बुर्के में ऐसे चिपका था जैसे मोती हों
जांच-अधिकारी ने बताया कि, दुबई से आई उक्त महिला ने बुर्का में 18 लाख का सोना चिपका रखा था। देखने पर बुर्का ऐसे लग रहा था, जैसे उसमें मोती हों। मगर...वो मशीन को धोखा नहीं दे सकी और पकड़ी गई।

18 लाख रुपए है सोने की कीमत
बुर्के में मोतियों के रूप में चिपके सोने का वजन 350 ग्राम बैठा। जिसकी कीमत 18 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं, इस जब्ती के बाद पुलिस ने महिला को हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने कहा है कि, इस महिला यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रोडियम से लिपटे मोतियों के रूप में छुपाया
अधिकारियों के मुताबिक, बुर्का पहनकर आई महिला ने सोने को रोडियम से लिपटे मोतियों के रूप में छुपाया था, जिसे बुर्का पर सिला गया था। उससे जब्त सोना मनके की तरह का था, जो कि 330 ग्राम था। जिस वक्त उसकी तलाशी ली गई, तब का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया है।

वायरल हो गया वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, तेलंगाना के हैदराबाद के शमशाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उक्त महिला के बुर्के से सोना निकाला जा रहा है। वह दुबई से आई थी। यहां आने पर, उसे हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया और अब आगे की जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications