दुबई से पेस्ट में छुपाकर भारत ले आए 9 किलो सोना, DRI को पता चला तो फ्लाइट में ही पकड़ लिए
अमृतसर। दुबई से चोरी-छिपे सोना लाने वाले भारत में कहीं न कहीं पकड़े ही जा रहे हैं। इस बार डायरेक्टोरेट इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने ऐसे 3 लोगों को पंजाब में पकड़ा है। उनसे सोने की 9 किलो 200 ग्राम की खेप बरामद की गई। वे सोने को दुबई से पेस्ट की शक्ल में लाए थे।
Recommended Video

दुबई से पेस्ट की शक्ल में लाए सोना
डीआरआई के अधिकारियों ने तस्वीरें जारी करते हुए बताया कि, यह कार्रवाई फ्लाइट के भीतर जाकर की गई। डिपार्टमेंट के रीजनल यूनिट अमृतसर की टीम ने श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 25 फरवरी की सुबह करीब 10.30 बजे आई फ्लाइट को यात्रियों के उतरने के दौरान ही तलाशा। सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में 3 यात्रियों के पास से उक्त खेप मिली।

2 जने बटाला से और 1 जालंधर का
जो लोग सोना लाए, उनमें से 2 जने बटाला के रहने वाले थे और 1 जालंधर का। दो लोगों ने हेड गियर (टोपी की शक्ल का कपड़ा) और एक ने कैप के भीतर पेस्ट के रूप में सोना छुपाया था। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वे सोना कैसे लाए।

9 किलो 200 ग्राम की खेप
अधिकारियों ने कहा कि, पेस्ट की शक्ल में शारजाह से लाई जा रही सोने की खेप 9 किलो 200 ग्राम है। वह वहीं पर बरामद कर ली गई।












Click it and Unblock the Notifications