राजस्थान के अलवर में 300 साल पुराने शिवमंदिर पर चला बुलडोजर, MLA-SDM पर आरोप

अलवर, 22 अप्रैल। देश में राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर बुलडोजर की खूब चर्चा हो रही है। राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ में करीब 300 साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर पर भी बुलडोजर गरजा है। 17 अप्रैल को स्थानीय प्रशासन ने इस मंदिर को अतिक्रमण बताकर तोड़ दिया। इस संबंध में मंदिर प्रशासन ने पुलिस थाने में शिकायत दी है।

Recommended Video

    Rajasthan के Alwar में 300 Years Old Temple पर चला Bulldozer, भड़की BJP | वनइंडिया हिंदी
    jcb

    मीडिया से बातचीत में मंदिर प्रशासन का कहना है कि प्रशासन ने अतिक्रमण के नाम पर मंदिर ढाह दिया। यह शिवमंदिर था। इसके शिवलिंग को कटर से काटा गया। ब्रज भूमि कल्याण परिषद ने राजगढ़ से कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीणा और प्रशासन के खिलाफ तीन मंदिर तोड़ने का आरोप लगाया। कांग्रेस विधायक, एसडीएम और नगरपालिका के सीआईओ के खिलाफ राजगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

    शादी के छह दिन बाद आलिया भट्ट ने जैसलमेर में शुरू की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की ​शूटिंग
    इस मामले में बीजेपी ने गहलोत सरकार पर आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा कि यह गहलोत सरकार की औरंगजेब की मानसिकता है। वहीं, कांग्रेस सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा के दावों को झूठा बताया है।
    खाचरियावास ने आरोप लगाया कि राजगढ़ शहरी निकाय बोर्ड के अध्यक्ष भाजपा सदस्य हैं। उन्होंने मंदिरों और घरों को गिराने का प्रस्ताव रखा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+