शादी के छह दिन बाद आलिया भट्ट ने जैसलमेर में शुरू की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की ​शूटिंग

जैसलमेर, 21 अप्रैल। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट विवाह बंधन में बंधने के तुरंत बाद हनीमून पर जाने की काम पर लौट आए हैं। शादी के छह दिन बाद ही आलिया भट्ट ने राजस्थान के जैसलमेर में बुधवार से फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग शुरू कर दी है। बॉलीवुड की यह खूबसूरत जोड़ी 14 अप्रैल को ही विवाह बंधन में बंधी है। दोनों ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर जोर दे रहे हैं।

Alia Bhatt

मंगलवार को आलिया भट्ट मुंबई से चार्टर विमान से जैसलमेर आईं। वे जैसलमेर के होटल सूर्यागढ़ में ठहरी। उनके साथ प्रोड्यूसर करण जौहर, एक्टर शबाना आजमी, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ क्र मेंबर भी यहां पहुंचे।

बुधवार को आलिया भट्ट ने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ होटल सूर्यागढ़ में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग की। आलिया के हाथों में शादी की सुंदर मेहंदी की तस्वीर भी वायरल हुई।

बता दें कि राजस्थान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पसंदीदा जगहों में से एक है। नया साल का जश्न मनाने के लिए आलिया व रणबीर की जोड़ी ने राजस्थान को चुना था। दोनों ने राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क में न्यू ईयर मनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+