अतीक को प्रयागराज लाने पर बोली उमेश पाल की पत्नी जया पाल, 'जिस तरह से मेरे पति को मारा, उसे भी मारा जाए'
उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिस तरह से अतीक अहमद ने मेरे पति को मारा, उसे भी मारा जाए। उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Umesh Pal News: माफिया अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से एक बार फिर सड़क के रास्ते यूपी पुलिस प्रयागराज ले जाया जा रहा है। अतीक अहमद को प्रयागराज लाए जाने पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल का बयान सामने आया है। जया पाल ने मांग करते हुए कहा कि जिस तरह से अतीक अहमद ने मेरे पति को मारा, उसे भी मारा जाए। उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। वहीं, उमेश पाल की मां शांती देवी ने कहा कि उससे गहन पूछताछ करनी चाहिए और कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा, 'मैं कार्यवाही के लिए प्रशासन को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं मांग करती हूं कि जिस तरह अतीक अहमद ने मेरे पति को मारा, ठीक वैसे ही उसे भी मारा जाए। उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए।' जया पाल ने आगे बोलते हुए कहा कि इन्हें भी आभास होने चाहिए कि किसी के जीवन को इस तरह से खत्म करना गलत है। जीवन सभी के लिए और सब को अपना जीवन जीने का अधिकार है।
जया पाल ने कहा कि मैं बस यही मांग करूंगी की इन्हें इसी प्रकास से दंड मिले। वहीं, जो आरोपी अभी तक फरार चल रहे है उन्हें पकड़कर उनका भी एनकाउंटर किया जाए। ताकि, उन्हें यह अहसास हो कि जीवन क्या है। वहीं, उमेश पाल की मां शांती देवी ने कहा कि उससे गहन पूछताछ करनी चाहिए और कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। दोषियों को पकड़ा जाना चाहिए। जो अभी तक कार्रवाई हुई है उससे हम संतुष्ट हैं।
बता दें, उमेश पाल शूटआउट केस में मुख्य आरोपी और माफिया से नेता बने अतीक अहमद गुजरात की साबरमती जेल में बंद हैं। 17 दिन के भीतर अतीक अहमद को एक बार फिर यूपी लाया जा रहा है। कई घंटों की कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस अतीक को लेकर साबरमती जेल से बाहर निकल चुकी है। जेल से बाहर आते ही अतीक अहमद को खुद के एनकाउंटर का डर सताने लगा है।
Recommended Video

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अतीक अहमद ने जेल से बाहर निकलते ही कहा, 'यह सही नहीं हो रहा, ये मुझे मारने चाहते हैं।' बता दें कि यूपी पुलिस ने अतीक अहमद के साथ गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज तक की 1250 KM की यात्रा फिर से शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीक को गुजरात से यूपी लाने के लिए फिर से पुरानी पुलिस टीम को भेज गया है और रूट भी वही है जो पिछली बार था।












Click it and Unblock the Notifications